Categories: News-Headlines

NTPC रिन्युएबल एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर रिजर्वायर में 80 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट के लिये सफल बोली लगाई

एनटीपीसी रिन्युएबल एनर्जी लिमिटेड, मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित ओंकारेश्वर जलाशय में 80 मेगावाट की फ्लोटिंग सौर क्षमता परियोजना के लिये सफल बोलीदाता कंपनी बनी है।

सौर परियोजना के लिये बोलियां लगाने का काम 8 अगस्त 2023 को रेवा उल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड (आरयूएमएसएल) ने किया। यह सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) और एमपी उर्जा विकास निगम लिमिटेड का संयुक्त उद्यम है। बोलियों से 3.80 रूपये/केडब्ल्यूएच की दर सामने आई है और परियोजना से पैदा होने वाली बिजली का इस्तेमाल एमपी राज्य डिस्कॉम द्वारा किया जायेगा।

इस परियोजना के पूरा हो जाने पर एनटीपीसी की फ्लोटिंग सौर उर्जा परियोजनाओं की कुल क्षमता 342 मेगावाट तक पहुंच जायेगी। जलाशय के ऊपर बनने वाली सबसे बड़ी फ्लोटिंग सौर परियोजना इस समय देश में तेलंगाना में एनटीपीसी रामगुंडम है, जिसकी क्षमता 100 मेगावाट है।

वर्तमान में एनटीपीसी समूह की 3.3 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा परिचालन क्षमता है जबकि 20 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता पाइपलाइन में है जिसमें 4 गीगावाट उर्जा भंडारण प्रणाली और देश की पहली हरित हाइड्रोजन आधारित पीएनजी मिश्रित परियोजना शामिल है।

एनटीपीसी 2032 तक 60 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को हासिल करने के लिये प्रतिबद्ध है और इसके साथ ही वह हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी और उर्जा भंडारण क्षेत्र में एक प्रमुख कंपनी के तौर पर स्थापित होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.