Categories: News-Headlines

NTPC फोर्ब्स की ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता 2023’ सूची में शामिल होने वाला एकमात्र भारतीय लोक उपक्रम (PSU) बन गया है

भारत के सबसे बड़े एकीकृत ऊर्जा समूह, एनटीपीसी लिमिटेड को विगत 10 अक्टूबर 2023 को जारी फोर्ब्स वर्ल्ड की सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता सूची 2023 में “विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता 2023” में से एक के रूप में मान्यता दी गई है। यह विश्व रैंकिंग में शीर्ष 700 कंपनियों में से 261वें स्थान पर है और इस सूची में शामिल होने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का एकमात्र भारतीय लोक उपक्रम (पीएसयू) है। यह इस बात का प्रमाण है कि एनटीपीसी में लोगों के कार्य (प्रैक्टिस) विश्व की शीर्ष कंपनियों के बराबर हैं।

फोर्ब्स हर वर्ष शीर्ष 700 कंपनियों की पहचान करने के लिए स्वतंत्र बाजार अनुसंधान के माध्यम से विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं की सूची प्रकाशित करता है जो रोमांचक कामकाजी और सकारात्मक माहौल, प्रशिक्षण और करियर उन्नति के अवसर, कर्मचारी लाभ, कर्मचारी केंद्रित और कार्यस्थल पर विविधता प्रदान करते हैं। फोर्ब्स ने इस वर्ष विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं की सातवीं वार्षिक सूची बनाने के लिए मार्केट रिसर्च फर्म स्टेटिस्टा के साथ साझेदारी की।

यह एनटीपीसी के प्रगतिशील और “संयंत्र प्रभार कारक (प्लांट लोड फैक्टर-पीएलएफ) से पहले लोग” दृष्टिकोण, निरंतर प्रक्रिया में सुधार के माध्यम से अपने मानव संसाधनों के विकास और प्रबंधन में उत्कृष्टता, एक देखभाल, सीखने और आकर्षक कार्यस्थल, कर्मचारियों की ज़रूरतों को पहले रखना और रणनीतिक रूप से व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुरूप लोगों की प्रथाओं को अपनाना एवं कर्मचारी कल्याण और देखभाल और एक सार्थक, सहयोगी कर्मचारी अनुभव बनाने को मान्यता देता है।

प्रगतिशील लोगों की नीतियों और हस्तक्षेपों ने इसके कार्यबल को चुस्त और भविष्य के लिए तैयार रहने में सहायता की है। निरंतर मूल्यांकन, केंद्रित शिक्षण और विकास पहल, पारदर्शी कैरियर विकास एवं उत्तराधिकार योजना प्रणाली के साथ समकालीन प्रदर्शन प्रबंधन प्रणाली की शुरुआत, प्रगतिशील तथा सहयोगी लोगों की नीतियों के अतिरिक्त एनटीपीसी के लिए अद्वितीय सक्षम और आकर्षक संस्कृति का निर्माण करने वाले कुछ ऐसे ही कारक हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

18 hours ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

18 hours ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

19 hours ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

19 hours ago

Steel Ball Run: JoJo’s Bizarre Adventure Stage 2 सितंबर में होगी रिलीज, नई रिलीज डेट का ऐलान

Steel Ball Run: JoJo's Bizarre Adventure Stage 2 की रिलीज डेट आई सामने, सितंबर में… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.