Categories: News-Headlines

NTPC ने लगातार छठे वर्ष ‘एटीडी बेस्ट अवार्ड्स-2023’ जीता

देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड को अमेरिकी स्थित एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट (एटीडी) ने ‘एटीडी बेस्ट अवार्ड्स- 2023’ से सम्मानित किया है।

यह छठा अवसर है, जब एनटीपीसी लिमिटेड ने प्रतिभा विकास के क्षेत्र में उद्यम की सफलता प्रदर्शित करने के लिए यह पुरस्कार जीता है।

एनटीपीसी की संस्कृति का आधार हमेशा रचनात्मक तकनीकों के माध्यम से कर्मचारियों में जुड़ाव उत्पन्न करना है। यह पुरस्कार एनटीपीसी की समकालीन मानव संसाधन अभ्यासों का प्रमाण है।

एटीडी बेस्ट अवार्ड्स उन संगठनों को मान्यता देते हैं, जो प्रतिभा विकास के माध्यम से अपने उद्यम को प्रदर्शित करते हैं। एनटीपीसी एक ऐसे इकोसिस्टम का निर्माण करने में सफल रहा है, जो कर्मचारियों को उनकी कुशलता को संवर्द्धित करने के लिए सशक्त बनाता है।

यह पुरस्कार पूरे विश्व के छोटे व बड़े निजी, सार्वजनिक और गैर-लाभकारी संगठनों को प्रदान किया जाता है।

अमेरिका स्थित एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट प्रतिभा विकास के क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा संगठन है और एटीडी बेस्ट अवार्ड्स शिक्षण व विकास के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्त है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.