एनटीपीसी लिमिटेड ने अपने निजी उपयोग से सम्बंधित खानों (कैप्टिव माइंस) से कोयले के उत्पादन में वृद्धि दर्ज करते हुये अपना शानदार कामकाज जारी रखा है। एनटीपीसी ने अप्रैल 2022 से अगस्त 2022 की अवधि के दौरान 7.36 एमएमटी कोयले का उत्पादन करके पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान उत्पादित कोयले की तुलना में 62 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है।
सटीक योजना, संसाधनों की लामबंदी और नियमित निगरानी के जरिये, एनटीपीसी ने मानसून काल में भी यह उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है तथा आशा की जाती है कि यह वृद्धि कायम रहेगी और निर्बाध, विश्वसनीय व सस्ती बिजली उत्पादन को सुनिश्चित करने में सहायक होगी।
इसके साथ ही, एनटीपीसी ने अपनी कैप्टिव माइंस से 7.52 एमएमटी कोयला रवाना किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में रवाना किये गये 5.47 एमएमटी कोयले से 37 प्रतिशत अधिक है।
अपनी खानों से कोयले का उत्पादन बढ़ाने के लिये एनटीपीसी ने विभिन्न कदम उठाये हैं। उच्च क्षमता वाले डंपरों को लगाने के साथ खानों की खुदाई करने वाले एक्सकेवेटरों के मौजूदा बेड़े को बढ़ाने से भी चालू खानों से कोयले का उत्पादन बढ़ेगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment