Categories: News-Headlines

NTPC ने ईटी एचआर वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स अवार्ड्स 2023 जीता

एनटीपीसी को “शिक्षा एवं कौशल उन्नयन में एआई/ एआर/ वीआर के सर्वश्रेष्ठ उपयोग” और “विस्तारित उद्यम शिक्षण कार्यक्रम तैयार करने में सर्वोत्तम प्रगति” के लिए प्रतिष्ठित इकोनॉमिक टाइम्स (ईटी) एचआर वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स अवार्ड्स 2023 हासिल हुआ है। 13 जुलाई, 2023 को गुरुग्राम में हुए एक कार्यक्रम में एनटीपीसी की तरफ से एनटीपीसी के निदेशक (एचआर) दिलीप कुमार पटेल ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

ये पुरस्कार शिक्षा एवं विकास (एलएंडडी) में वर्चुअल रियलिटी (वीआर) जैसी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों को अपनाने पर एनटीपीसी के ध्यान केंद्रित किए जाने का प्रमाण है। इससे आईगुरु जैसी एलएंडडी पहल के माध्यम से अपने कर्मचारियों के साथ-साथ आउटसोर्स किए गए कर्मचारियों की योग्यता स्तर को विकसित करने के लिए एनटीपीसी की प्रतिबद्धता का पता चलता है, जिसमें वर्चुअल रियलिटी (वीआर) पर आधारित प्रशिक्षण शामिल है। इसके अलावा, एनटीपीसी ने जीपीआईलर्न, फ्यूचरस्किल्स पाठ्यक्रम और समर्थ मॉड्यूल जैसी कई अन्य नवीन प्रशिक्षण पहल भी शुरू की हैं।

एनटीपीसी ऐसी प्रगतिशील और सर्वोत्तम मानव संसाधन प्रथाओं को अपना रहा है और संस्थागत बना रहा है, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों द्वारा मान्यता दी गई है।

पुरस्कार समारोह के दौरान सीईओ (यूपीएल) और ईडी (एचआर) सीतल कुमार; महाप्रबंधक (पीएमआई) रचना सिंह भाल; जीएम (आरएलआई), सीपत ए के त्रिपाठी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.