Categories: News-Headlines

NTPC और NPCIL ने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के संयुक्त विकास के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

संयुक्त उद्यम कंपनी 2×700 मेगावाट क्षमता की चुटका मध्य प्रदेश परमाणु ऊर्जा परियोजना 

4×700 मेगावाट क्षमता की माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना विकसित करेगी

देश को वर्ष 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने में सहायता करेगा

राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC) लिमिटेड ने परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए आज नई दिल्ली में न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) के साथ एक पूरक संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते पर उज्ज्वल कांति भट्टाचार्य, निदेशक परियोजना, राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड और रंजय शरण, निदेशक परियोजना, न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने आर.के. सिंह, विद्युत, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री, के.एन. व्यास, सचिव परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) और अध्यक्ष परमाणु ऊर्जा आयोग, आलोक कुमार, सचिव, ऊर्जा मंत्रालय, गुरदीप सिंह, राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक, बी सी पाठक, न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक तथा विद्युत मंत्रालय और परमाणु ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थित में हस्ताक्षर किए गए।

संयुक्त उद्यम कंपनी प्रारंभ में, दो प्रेशराइज्ड हेवी-वाटर रिएक्टर (पीएचडब्ल्यूआर) परियोजनाओं में 2×700 मेगावाट क्षमता की चुटका मध्य प्रदेश परमाणु ऊर्जा परियोजना और 4×700 मेगावाट क्षमता की माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना विकसित करेगी, जिन्हें फ्लीट मोड परमाणु परियोजनाओं के एक भाग के रूप में पहचाना गया था।

ऊर्जा मंत्रालय यह पूरक संयुक्त उद्यम समझौता राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड और न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के लिए परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के विकास में सहयोग तथा सहायता करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जो देश को वर्ष 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी स्वच्छ ऊर्जा प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में सहायता करेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.