राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा है कि सीमा पार आतंकवाद और इस्लामिक स्टेट से प्रेरित आतंकवाद गंभीर खतरा बना हुआ है। अजीत डोभाल आज नई दिल्ली में भारत तथा इंडोनेशिया में धार्मिक शांति और सामाजिक सद्भाव की संस्कृति को बढ़ावा देने में उलेमा की भूमिका पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया आतंकवाद तथा अलगाववाद से पीड़ित हैं।
अजीत डोभाल ने भारत और इंडोनेशिया के आपसी संबंधों के बारे में कहा कि दोनों देश महत्वपूर्ण भागीदार हैं। उन्होंने कहा कि दोनों राष्ट्र व्यापक और विस्तारित आर्थिक तथा सांस्कृतिक सहयोग साझा करते हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में लोकतंत्र को फलने-फूलने में दोनों पक्षों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उलेमा, मुसलमानों के बीच शिक्षा का प्रसार करने और कट्टरपंथ तथा अलगाववाद का मुकाबला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इंडोनेशिया के राजनीतिक, कानूनी और सुरक्षा मामलों के मंत्री प्रो. डॉ. मोहम्मद महफूद एम.डी. ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उलेमा ने धार्मिक शांति और सामाजिक सद्भाव की संस्कृति को बढ़ावा देने में बहुत योगदान दिया है। उन्होंने सभी से सौहार्दपूर्ण समाज बनाने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment