Categories: News-Headlines

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार-2021 के लिए नामांकन 15 अगस्त 2021 तक खुला

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए ऑनलाइन नामांकन/अनुशंसा करने की प्रक्रिया जारी है और नामांकन/अनुशंसा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2021 है। नामांकन/अनुशंसा गृह मंत्रालय की वेबसाइट https://nationalunityawards.mha.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्त की जा रही हैं।

यह भारत की एकता और अखंडता में योगदान के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। भारत सरकार ने इस पुरस्कार को सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर शुरू किया है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बढ़ावा देने और एक मजबूत एवं अखंड भारत के मूल्य को सुदृढ़ करने में किए गए उल्लेखनीय व प्रेरक योगदान की सराहना करता है।

धर्म, प्रजाति, जाति, महिला-पुरुष, जन्म स्थान, आयु या व्यवसाय के आधार पर कोई भी भेदभाव किए बिना ही भारत का कोई भी नागरिक, और कोई भी संस्थान/संगठन यह पुरस्कार प्राप्‍त करने के लिए पात्र होगा।

भारत में स्थित कोई भी भारतीय नागरिक या संस्थान या संगठन इस पुरस्कार हेतु अनुशंसित नाम पर विचार करने के लिए किसी भी व्यक्ति या संस्थान या संगठन को नामांकित कर सकता है। व्यक्ति/संस्थान/संगठन स्वयं को भी नामांकित कर सकते हैं। राज्य सरकारें, केंद्र शासित प्रदेश का प्रशासन और भारत सरकार के मंत्रालय भी इस पुरस्कार के लिए नामांकन भेज सकते हैं।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Delhi-NCR Weather: अगले 24 घंटे में 200 मिमी से ज्यादा बारिश का अलर्ट, मानसून हुआ और सक्रिय

Delhi-NCR Weather: मानसून के तेज होने से अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना… Read More

11 hours ago

ZIM vs BAN: Ben Curran और Craig Ervine चमके, Mehidy Hasan Miraz व Taskin Ahmed ने की शानदार गेंदबाजी

ZIM vs BAN: Zimbabwe vs Bangladesh मुकाबले में Ben Curran, Brad Evans और Mehidy Hasan… Read More

11 hours ago

Trump News: Iran War के बीच बढ़ा तनाव, Hormuz संकट से Crude Oil Price में उछाल, जानें ताजा अपडेट

Trump News: Iran War और US-Iran तनाव ने बढ़ाई दुनिया की चिंता Trump News एक… Read More

11 hours ago

E20 पेट्रोल को लेकर बढ़ी बहस, पेट्रोल में बायोफ्यूल मिलाने पर कई वाहन चालकों ने जताई चिंता

E20 पेट्रोल को लेकर बढ़ी बहस, पेट्रोल में बायोफ्यूल मिलाने पर कई वाहन चालकों ने… Read More

12 hours ago

लॉरेंस बिश्नोई पर अमेरिका में बड़ा एक्शन, निज्जर हत्या मामले में आरोप तय; भारत सरकार का नाम नहीं

लॉरेंस बिश्नोई पर अमेरिका में बड़ा एक्शन, निज्जर हत्या मामले में आरोप तय; भारत सरकार… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.