खनन प्रमुख एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 2023 के दूसरे महीने में लौह अयस्क का 3.2 मिलियन टन का उत्पादन किया और 2.65 मिलियन टन बिक्री की।
मई 2022 में लौह अयस्क का उत्पादन मई 2021 में उत्पादित 2.8 मिलियन टन की तुलना में 14.3% अधिक था। मई 2022 तक एनएमडीसी का संचयी उत्पादन 6.35 मिलियन टन रहा, जो मई 2021 में 5.91 मिलियन टन संचयी उत्पादन पर 7.4% की वृद्धि है। भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक ने वित्त वर्ष 2023 में मई 2022 तक 5.77 मिलियन टन की बिक्री की।
एनएमडीसी के सीएमडी सुमित देब ने अपनी टीम को इस प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा, “उत्पादन में हमारी निरंतर वृद्धि ने एनएमडीसी को न केवल भारत में सबसे तेजी से बढ़ती लौह अयस्क खनन कंपनी बना दिया है, बल्कि घरेलू इस्पात क्षेत्र के लिए सर्वाधिक सुस्थिर आपूर्तिकर्ता भी बना दिया है। हमने अपने व्यवसाय में नए युग की प्रौद्योगिकी और डिजिटल हस्तक्षेप को बडे पैमाने पर अपनाकर अपने आधार को मजबूत किया है।“
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment