Categories: News-Headlines

NMDC ने वित्त वर्ष 2022-23 में 41.22 मिलियन टन का उत्पादन किया

भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) ने लगातार दूसरे वित्तीय वर्ष में लौह अयस्क का उत्पादन 41 मिलियन टन को पार कर लिया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के मार्च महीने में 14.29 मिलियन टन लौह अयस्क और चौथी तिमाही में 5.6 मिलियन टन लौह अयस्क का उत्पादन करते हुए, इस सरकारी खनन उद्यम ने कंपनी के इतिहास में चौथी तिमाही और मार्च महीने में अब तक का सबसे अच्छा उत्पादन दर्ज किया है।

अपनी स्थापना के बाद से बैलाडीला क्षेत्र में 622 सेंटीमीटर की सबसे अधिक वर्षा के बावजूद एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 2022-23 में 41.22 मिलियन टन का उत्पादन किया और 38.25 मिलियन टन लौह अयस्क की बिक्री की। इस वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में, कंपनी ने 14.29 मिलियन टन उत्पादन दर्ज किया जो कि इस उद्यम की स्थापना के बाद से किसी भी तिमाही के लिए सबसे अधिक है।

एनएमडीसी ने वर्षा ऋतु (मॉनसून ऑफसेट) के बावजूद कोहरे वाले मौसम में धुंध कम करने के लिए दृश्यता वर्धक प्रौद्योगिकी (विजन एन्हांसमेंट टेक्नीक), जाम से बचने के लिए विशेष माइन लाइनर्स और अयस्कों में नमी की मात्रा को कम करने के लिए पानी को अवशोषित करने वाले बहुलकों (पॉलिमर्स) का उपयोग करके उत्पादन में नया कीर्तिमान स्थापित किया। अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए, इस प्रमुख खनन उद्यम ने वित्त वर्ष 2022-23 में अपनी निकासी क्षमता में भी वृद्धि की है।

इस शानदार प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, मुख्य महाप्रबंधक, अतिरिक्त प्रभार अमिताभ मुखर्जी ने कहा कि “अत्याधिक मूसलाधार बारिश के बावजूद 41 मिलियन टन लौह अयस्क उत्पादन को पार करना राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) की क्षमता, लचीलेपन और खनिज सुरक्षा सुनिश्चित करने की अडिग प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में अब तक के सर्वश्रेष्ठ उत्पादन से उत्साहित एनएमडीसी अब सही गति के साथ वित्त वर्ष 2023-24 में प्रवेश कर रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

7 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

7 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

7 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.