Categories: News-Headlines

NLCIL ने परवनार नदी मार्ग को स्थायी रूप से बदलने का कार्य पूरा किया

परवनार नदी का मार्ग स्‍थायी रूप से बदलने का लंबित और महत्‍वपूर्ण कार्य कल यानी 21 अगस्‍त 2023 को पूरा हो गया। कुल 12 किलोमीटर में से 10.5 किलोमीटर का बड़ा हिस्सा पहले ही पूरा हो चुका था और 26 जुलाई 2023 से एनएलसीआईएल ने 1.5 किलोमीटर के लंबित हिस्से का कार्य हाथ में लिया था।

परवनार नदी मार्ग की अस्थायी मार्ग रेखा खदान-2 कट फेस से केवल 60 मीटर दूर है। इस परवनार नदी को उत्तर-पश्चिम और दक्षिणी क्षेत्रों के 100 वर्ग किलोमीटर से अधिक के जलग्रहण क्षेत्र से आने वाले तूफानी पानी को संभालना पड़ता है। चूँकि इस क्षेत्र में कई गाँव शामिल हैं, इसलिए लगातार और भारी बारिश के दौरान आवासों के साथ-साथ कृषि क्षेत्रों को बाढ़ से बचाना अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। खदानों के आसपास के गांवों की सुरक्षा की जवाबदेही और जिम्मेदारी लेते हुए, एनएलसीआईएल ने परवनार नदी का मार्ग स्थायी रूप से बदलने और स्थायी जल मार्ग प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

परवनार का मार्ग स्थायी रूप से बदलने के लिए 12 किलोमीटर की कुल लंबाई के लिए अनुमानित क्षेत्र 18 हेक्टेयर है। पहले से ही, एनएलसीआईएल खदानों द्वारा साल भर छोड़े जाने वाले परवनार नदी के पानी से कई एकड़ भूमि की सिंचाई की जा रही है। वर्तमान परवनार स्थायी नदी मार्ग के चालू होने से, अब अतिरिक्त कृषि भूमि को कई एकड़ सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। साथ ही, परवनार नदी में पानी के निरंतर स्रोत से भूजल की उपलब्धता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.