Categories: News-Headlines

NIA 2008 के मुंबई आतंकी हमले के मुख्‍य षडयन्‍त्रकारी तहव्वुर राणा को आज अमेरिका से भारत लाएगा

वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमले का आरोपी तहव्वुर राणा आज भारत पहुंच रहा है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दृढ़ संकल्प के कारण से आज मुंबई हमलों के आरोपी को भारत लाया जा रहा है और उसे कड़ी सजा दी जाएगी।

यह मोदी जी का दृढ़ संकल्प था कि जिन लोगों ने हमारे देश पर आंख उठाई उनको सख्त से सख्त सजा मिले और आज हर भारतवासी को गर्व है मोदी जी पर विशेषकर हम सब मुंबई के कृतज्ञ हैं मोदी जी के। ऐसे लोग जिन्होंने हमारे देश के ऊपर हिंसक हमला किया था उनको हम भारत की धरती पर भारत के कानून के अंतर्गत सजा दिलाएंगे। आतंकवादियों के खिलाफ हमारी सरकार बड़ा कड़ा रवैय्या है और हम किसी को भारत की धरती पर आंच नहीं डालने देंगे। मूंह तोड़ जवाब देंगे आतंकवादियों घटनाओं पर।

खबरों के अनुसार तहव्‍वुर राणा को अमरीका से विशेष विमान से नई दिल्‍ली लाया जा रहा है। इस बीच, राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण मुख्यालय, पटियाला कोर्ट और राष्ट्रीय राजधानी के कुछ अन्य इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राणा को अमरीका की सर्वोच्‍च अदालत से प्रत्यर्पण का अंतिम आवेदन खारिज होने के बाद भारत लाया जा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल कहा कि तहव्वुर राणा की वापसी मोदी सरकार की कूटनीति की बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले सभी लोगों को वापस लाने की भारत सरकार की जिम्मेदारी है। एक निजी टेलिविजन चैनल पर अमित शाह ने कहा कि तहव्वुर राणा पर भारतीय अदालत में मुकदमा चलाना देश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

भारत की जमीन, भारत का सम्मान और भारत के नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार भी किया है वह हमारे कानून के जद में लाना चाहिए और मैं मानता हूं राणा की यहां वापस आना यह मोदी सरकार की कूटनीति की बहुत बड़ी सफलता है।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से देश में राष्ट्रविरोधी ताकतों पर कड़ी निगरानी रखी गई है। नित्यानंद राय ने कहा कि देश से आतंकवाद का लगभग पूरी तरह सफाया हो चुका है।

माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में इस देश से आतंकवाद लगभग लगभग सफाया की ओर है और जो भी देशद्रोही जो इस भारत में और अस्थिरता पैदा करना चाहा है इन 14 वर्षों में उन पर कड़ी कार्रवाई की है और कोई देशद्रोही अब बचाने वाला नहीं है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.