Categories: News-Headlines

NIA ने महाराष्ट्र के पुणे में ISIS मॉड्यूल मामले में 11 अपराधियों की चार अचल संपत्ति जब्त कीं

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने महाराष्ट्र के पुणे में आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में 11 अपराधियों की चार अचल संपत्ति जब्त कर ली है। एनआईए ने कहा कि इन संपत्तियों का इस्तेमाल विस्फोटक सामग्री बनाने, आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने और आतंकी गतिविधियों की योजना तैयार करने के लिए किया जा रहा था।

एनआईए की आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुणे के कोंधवा में जब्त संपत्ति 11 अपराधियों से संबंधित है। इनमें तीन भगोडे अपराधी हैं।

अवैध गतिविधि (निवारण) अधिनियम की धारा 25 के अंतर्गत जब्त की गई संपत्तियों में आवासीय मकान और फ्लैट हैं। एनआईए की विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह मामला महाराष्ट्र, गुजरात और देश के अन्य भागो में आतंकी हमले करके भय और आतंक फैलाने की आईएस आईएस की साजिश से जुडा हुआ है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

5 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.