राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने आज जम्मू-कश्मीर के चार जिलों में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठनों की नई शाखाओं पर कई छापे मारे। अभिकरण ने कुलगाम, बांदीपोरा, शोपियां और पुलवामा जिले में बारह स्थानों पर छापेमारी की। इसमें प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की नवगठित शाखाओं और सहयोगियों से जुड़े आतंकवादियों और ओवरग्राउंड वर्कर्स के आवासीय परिसर शामिल थे। इन संगठनों से सहानुभूति रखने वालों और कैडरों के परिसरों की भी बड़े पैमाने पर तलाशी ली गई।
इस दौरान एनआईए ने कई डिजिटल उपकरण बरामद किए। जांच से पता चला है कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन आतंक को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का उपयोग कर रहे थे। घाटी में आतंकवादी अपने गुर्गों और कैडरों को हथियार और गोला-बारूद, विस्फोटक और नशीले पदार्थ पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे।
एनआईए नए उभरते आतंकी संगठन में रेजिस्टेंस फ्रंट, यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट जम्मू और कश्मीर, मुजाहिदीन गजवत-उल-हिंद, जम्मू और कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स, कश्मीर टाइगर्स और पीएएएफ शामिल हैं। ये संगठन भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिज्ब-उल-मुजाहिदीन, अल-बद्र और अल-कायदा से संबद्ध हैं।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment