एनआईए ने चार राज्यों के उन्नीस स्थानों पर छापे मारे और प्रतिबंधित आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया, आई.एस.आई.एस. के बल्लारी मॉड्यूल के आठ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। इनमें उसका नेता मिनाज़ भी शामिल है। एनआईए की टीम ने तडके कार्रवाई करते हुए कर्नाटक में बल्लारी और बेंगलुरु, महाराष्ट्र में अमरावती, मुंबई और पुणे, झारखंड में जमशेदपुर और बोकारो तथा दिल्ली में छापे मारे। छापे में गिरफ्तार किए गए आठ आई.एस.आई.एस. एजेंट आतंकी गतिविधियों को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने में शामिल थे।
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने एक विज्ञप्ति में कहा कि छापेमारी में सल्फर, पोटेशियम नाइट्रेट, चारकोल, गनपाउडर, चीनी और इथेनॉल जैसे विस्फोटक कच्चे माल, तेज धार वाले हथियार, बेहिसाब नकदी और आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ-साथ स्मार्टफोन तथा अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपियों ने आतंकी घटनाओं के लिए आईईडी के निर्माण के वास्ते विस्फोटक कच्चे माल का उपयोग करने की योजना बनाई थी। वे भर्ती के लिए विशेष रूप से कॉलेज के छात्रों को निशाना बना रहे थे और जिहाद के लिए मुजाहिदीन की भर्ती से संबंधित दस्तावेज़ भी वितरित कर रहे थे।
छापेमारी भारत के खिलाफ आईएसआईएस के आतंकी षडयंत्र को नष्ट करने के राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण के प्रयासों का हिस्सा थी। कर्नाटक पुलिस, महाराष्ट्र पुलिस, झारखंड पुलिस और दिल्ली पुलिस ने आपसी समन्वय से यह छापेमारी की।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment