कश्मीर घाटी में, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए अधिनियम के तहत नामित कुलगाम की विशेष अदालत ने पांच सक्रिय आतंकवादियों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 82 के तहत उद्घोषणा आदेश जारी किया है।
पुलिस के अनुसार, आतंकवादी पिछले साल जिला कुलगाम में एक महिला शिक्षिका रजनी बाला और बैंक प्रबंधक विजय कुमार की हत्या सहित विभिन्न आतंकी अपराधों और लक्ष्य हत्या में शामिल थे।
उद्घोषणा आदेश जारी करने से पहले ही अदालत इन सभी आतंकवादियों के खिलाफ ओपन एंडेड गैर-जमानती वारंट जारी कर चुकी है। उनके पैतृक गांवों के स्थानों पर उद्घोषणा आदेश पढ़े गए हैं और उनके आवासीय घरों और गांवों के स्थानों पर भी आदेशों की प्रतियां चिपकाई गई हैं।
पुलिस ने कहा कि इन आतंकवादियों के खिलाफ कानून के तहत आगे की कार्रवाई शुरू करने से पहले अदालत ने उन्हें अदालत या जांच एजेंसी के समक्ष आत्मसमर्पण करने का मौका दिया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment