राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है कि 30 अगस्त 2023 को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक कारखाने में टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच श्रमिकों की मौत हो गई। कथित तौर पर, फैक्ट्री पैन और खाद्य उद्योग के लिए सिंथेटिक चेरी बनाती है।
आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री, यदि सच है, तो यह पीड़ितों के मानव अधिकारों का उल्लंघन है। जाहिर तौर पर, कर्मचारी टैंक में जहरीली गैसों के भरे होने से अनजान थे और उनके पास सुरक्षा उपकरण भी मौजूद नही थे।
तदनुसार, आयोग ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर की स्थिति और मृत व्यक्तियों के परिजनों को दिया गया मुआवजा, यदि कोई हो, भी शामिल होना चाहिए।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment