Categories: News-Headlines

NHRC ने उत्तर प्रदेश के कानपुर मेडिकल कॉलेज में एक रोगी की लावारिस स्थिति में मृत्यु के मामले में अस्पताल और पुलिस के कथित कुप्रबंधन का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि अस्पताल और पुलिसकर्मियों के कथित कुप्रबंधन के कारण 9 अगस्त, 2025 को उत्तर प्रदेश के कानपुर मेडिकल कॉलेज में उचित इलाज के अभाव में एक 25 वर्षीय रोगी की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि दो लोगों ने रोगी को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया और चले गए। रोगी भर्ती करते समय बेहोशी की हालत में था।

जानकारी के अनुसार ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे दूसरे अस्पताल भेजने के लिए कहा था, लेकिन रोगी के साथ किसी व्यक्ति के ना होने पर स्थानीय पुलिस स्टेशन को संदेश भेजकर उसके साथ एक गार्ड भेजने को कहा गया। पुलिस लगभग 6-7 घंटे तक अस्पताल नहीं पहुँची और इसी दौरान रोगी की मृत्यु हो गई। रोगी का शव कई घंटों तक वार्ड में पड़ा रहा। जिसके बाद दुर्गंध आने पर दूसरे रोगियों को वहाँ से जाना पड़ा। इसके बाद, शव को शवगृह में रख दिया गया।

आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट की विषयवस्तु सत्य है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है। इसलिए, आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

11 अगस्त, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने दावा किया कि रोगी को ले जाने के लिए एक गार्ड को अस्पताल भेजा गया था, लेकिन एम्बुलेंस उपलब्ध न होने के कारण उसे रेफरल सुविधा तक नहीं पहुँचाया जा सका। हालाँकि, अस्पताल अधिकारियों ने एम्बुलेंस उपलब्ध होने का दावा किया था।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन किया, जो उत्तराखंड और व्यापक… Read More

8 hours ago

भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्‍प पत्र जारी किया

तमिलनाडु में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज चेन्नई में प्रदेश भाजपा का संकल्‍प पत्र… Read More

8 hours ago

भारत ने अफगानिस्तान को 13 टन बीसीजी के टीके और संबंधित सामग्री भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को 13 टन बैसिल कैल्मेट-गुएरिन (बीसीजी) के टीके और संबंधित सामग्री भेजी… Read More

10 hours ago

MoRTH ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर ओवरलोड वाहनों के लिए शुल्क को सरल बनाने हेतू संशोधन अधिसूचित किया

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रह) चौथे… Read More

10 hours ago

बिहार के CM नीतीश कुमार ने पटना के लोक भवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा

बिहार के सबसे लंबे समय तक CM रहने वाले नीतीश कुमार ने पटना के लोक… Read More

10 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैसाखी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैसाखी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.