भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड ने मजबूत प्रदर्शन के दम पर स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने पिछली छमाही में 2217 करोड़ रुपये के पीएटी के मुकाबले 2483 करोड़ रुपये का कर अदा किया। इसके बावजूद एनएचपीसी ने अब तक का सबसे अधिक अर्धवार्षिक लाभ (पीएटी) दर्ज किया है।
चालू छमाही के लिए समेकित पीएटी में एनएचपीसी की हिस्सेदारी 2575 करोड़ रुपये है जो पिछली छमाही के 2243 करोड़ रुपये के कुल पीएटी से 15 प्रतिशत अधिक है।
वर्तमान तिमाही और छमाही के लिए उत्पादन क्रमशः 10138 मिलियन यूनिट तथा 18303 मिलियन यूनिट सबसे ज्यादा रहा है। 30 सितंबर 2022 को समाप्त हुई तिमाही व छमाही के लिए कंपनी के उत्पादन केंद्रों की समग्र संयंत्र उपलब्धता भी एकल आधार पर क्रमशः 99.87 एवं 99.23 प्रतिशत पर सबसे अधिक है।
एनएचपीसी बोर्ड ने 10 नवंबर 2022 को आयोजित अपनी बैठक में 30 सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही और छमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की थी।
एनएचपीसी लिमिटेड भारत की प्रमुख जलविद्युत कंपनी है। एनएचपीसी की कुल स्थापित क्षमता 7071 मेगावाट अक्षय ऊर्जा (पवन और सौर सहित) की है। इसके 24 विद्युत केंद्रों के माध्यम से और सहायक कंपनी के सहयोग से 1520 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन होता है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment