Categories: News-Headlines

NHPC ने सिक्किम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 करोड़ रुपये का योगदान दिया

एनएचपीसी ने 3 अक्टूबर 2023 की रात को ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से आई अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों के लिए सिक्किम सरकार के राहत प्रयासों में सहयोग करने के लिए सिक्किम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। योगदान राशि का चेक माननीय मुख्यमंत्री, सिक्किम प्रेम सिंह तमांग, को 10 अक्टूबर 2023 को सिक्किम के गंगटोक में एल.के. त्रिपाठी, कार्यकारी निदेशक (क्षेत्र-सिलीगुड़ी), सी.आर. दास, एचओपी तीस्ता-V पावर स्टेशन, लेंधुप लेप्चा, एचओपी तीस्ता-IV जलविद्युत परियोजना के साथ तीस्ता-IV जलविद्युत परियोजना के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सौंपा गया।

3 और 4 अक्टूबर 2023 की मध्यरात्रि को उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से अचानक तीस्ता नदी में भारी बाढ़ आ गई। इस आकस्मिक बाढ़ के परिणामस्वरूप, सिक्किम की तीस्ता नदी घाटी में पुल, राजमार्ग एनएच-10 के कुछ हिस्से, छोटे शहर और बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा। संपूर्ण एनएचपीसी परिवार त्रासदी की इस घड़ी में सिक्किम के लोगों के साथ खड़ा है और एनएचपीसी प्रबंधन इस वित्तीय सहायता के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में राज्य सरकार के राहत प्रयासों को पूर्ण सहयोग देने के लिए आगे आया है। एनएचपीसी इस आपदा की घड़ी में शुरुआत से ही सक्रिय रहकर पीड़ितों को राहत पहुंचाने का लगातार प्रयास कर रहा है। एनएचपीसी पहले ही राज्य प्रशासन के सहयोग से बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर, राशन वितरण और अन्य आपूर्ति की व्यवस्था की है। एनएचपीसी द्वारा विभिन्न स्थानों पर शुरू की गई लंगर व्यवस्था स्थिति के सामान्य होने तक चलती रहेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.