Categories: News-Headlines

NHPC ने नेपाल में आगामी वेस्ट सेती और सेती नदी-6 परियोजनाओं से उत्पादित होने वाली बिजली की बिक्री के लिए PTC इंडिया लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनएचपीसी लिमिटेड ने आज एनएचपीसी कॉर्पोरेट कार्यालय, फरीदाबाद में नेपाल में आगामी वेस्ट सेती और सेती नदी-6 परियोजनाओं से उत्पादित होने वाली बिजली की बिक्री के लिए पीटीसी इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

समझौता ज्ञापन पर एनएचपीसी के सीएमडी ए.के. सिंह और पीटीसी इंडिया लिमिटेड के सीएमडी डॉ. राजीव के मिश्रा ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एनएचपीसी के ओर से आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त) विश्वजीत बसु, निदेशक (परियोजना), वी.आर. श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक (एसबीडी एंड सी) तथा पीटीसी इंडिया की ओर से हरीश सरन, कार्यकारी निदेशक (वाणिज्य और संचालन), पंकज गोयल, सीएफओ और बिक्रम सिंह, ईवीपी-मार्केटिंग भी उपस्थित थे।

समझौता ज्ञापन के अनुसार, पीटीसी उपरोक्त परियोजनाओं के वाणिज्यिक संचालन की तारीख से एनएचपीसी से अनुबंधित क्षमता के अनुरूप बिजली खरीदेगी और आगे भारत तथा पड़ोसी देशों में लंबी अवधि के आधार पर राज्य उपयोगिता कंपनियों/डिस्कॉम/थोक उपभोक्ताओं को बिक्री करेगी। पीटीसी अतिरिक्त उपलब्ध बिजली क्षमता को मध्यम/अल्पकालिक आधार पर या पावर एक्सचेंज पर बेचने का भी प्रयास करेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

RBI और ECB ने केंद्रीय बैंकिंग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौते पर किए हस्ताक्षर

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ECB) ने केंद्रीय बैंकिंग के क्षेत्र में… Read More

59 minutes ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार कर दिया

पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों के बीच अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प… Read More

59 minutes ago

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने के ममता बनर्जी का प्रस्‍ताव खारिज किया

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने… Read More

59 minutes ago

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने… Read More

59 minutes ago

उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, बीजेपी के छह नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली

उत्‍तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्‍तार किया। बीजेपी के… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तेलंगाना के वारंगल में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तेलंगाना के वारंगल में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन किया।… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.