भारत की प्रमुख जल विद्युत कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड ने 2,880 मेगावाट की दिबांग बहुउद्देश्यीय परियोजना के लिए पासीघाट, अरुणाचल प्रदेश में रेलवे साइडिंग के निर्माण के लिए रेल मंत्रालय के तहत मिनी रत्न अनुसूची ‘ए’ के केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम राइट्स के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।
एनएचपीसी और राइट्स के बीच रणनीतिक साझेदारी दोनों संगठनों की विशेषज्ञता की पूरक है। राइट्स अपनी मजबूती और ताकत लाभ उठाते हुए एक परियोजना प्रबंधन सलाहकार के रूप में, एनएचपीसी दिबांग और अरुणाचल प्रदेश में अन्य आगामी परियोजनाओं के लिए रेल बुनियादी संरचना और सुविधाओं के विकास के लिए व्यापक एवं कुशल समाधान प्रदान करेगी।
21 अगस्त , 2023 को एनएचपीसी के कॉर्पोरेट कार्यालय, फरीदाबाद में महाप्रबंधक (सिविल) दिबांग और कार्यकारी निदेशक, राइट्स ने एनएचपीसी के निदेशक (परियोजनायें) विश्वजीत बसु,कार्यकारी निदेशक, दिबांग, एनएचपीसी और कॉर्पोरेट कार्यालय एनएचपीसी के संबंधित कार्यकारी निदेशक की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर किये।
एनएचपीसी लिमिटेड भारत की प्रमुख जल विद्युत कंपनी है। एनएचपीसी की कुल स्थापित क्षमता अपने 25 विद्युत स्टेशनों के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा (पवन और सौर सहित) 7,097.2 मेगावाट है । इसमें सहायक कंपनियों के माध्यम से 1,520 मेगावाट ऊर्जा भी शामिल है।
राइट्स लिमिटेड एक मिनी रत्न (श्रेणी-।) अनुसूची ‘ए’ का सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है और भारत में परिवहन परामर्श और इंजीनियरिंग क्षेत्र में एक अग्रणी कंपनी है। यह विभिन्न क्षेत्रों और व्यापक भौगोलिक क्षेत्र में विविध सेवाएं प्रदान करती है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment