22 दिसंबर, 2023 को आयोजित वार्षिक आम बैठक में केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत एक सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (सीपीएसई), राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने प्रगतिशील प्रदर्शन द्वारा वित्तीय परिणाम घोषित किए। वर्ष 2021-22 में निष्पादित कार्य का मूल्य 14,953 करोड़ रुपए से बढ़कर वर्ष 2022-23 में 19,309 करोड़ रुपए हो गया। 42.61 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि को दर्शाते हुए, राजस्व वित्त वर्ष 2021-22 में 332.53 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 474.22 करोड़ रुपए हो गया है। कर पश्चात लाभ (पीएटी) में 98.34 प्रतिशत का सराहनीय सुधार दिखता है, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 113.29 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 224.70 करोड़ हो गया है। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2021-22 में प्रति शेयर आय (ईपीएस) में 11.00 रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 21.82 रुपए की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
वित्त वर्ष 2020-21 में लाभांश का वितरण भी 34 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 67.47 करोड़ रुपए हो गया है अर्थात् 10 रुपए के अंकित मूल्य वाले प्रति शेयर का लाभांश 6.55 रुपए। यह लाभांश अपने शेयरधारकों को मूल्य प्रदान करने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और कुशल वित्तीय प्रबंधन के प्रति उसके समर्पण को रेखांकित करता है, जिससे कंपनी उत्तर पूर्व क्षेत्र, लद्दाख, जम्मू और कश्मीर पर विशेष महत्व देने के साथ ही सड़कों और बुनियादी ढांचे के विकास में स्थायी सफलता के पथ पर अग्रसर है।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment