Categories: News-Headlines

NHA ने डिजिटल स्वास्थ्य प्रोत्साहन योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाने की घोषणा की

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य प्रोत्साहन योजना को इस वर्ष 31 दिसम्‍बर तक बढ़ाने की घोषणा की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि योजना के तहत, अस्पतालों, डायग्नोस्टिक प्रयोगशालाओं और डिजिटल स्वास्थ्य सुविधा प्रदाताओं को प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है। इस योजना ने देश में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में डिजिटल स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी को प्रोत्‍साहित किया है। अब तक 567 सार्वजनिक और 638 निजी अस्पतालों सहित एक हजार 205 स्वास्थ्य सुविधा संगठनों ने इस योजना के तहत पंजीकरण कराया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

6 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.