Categories: News-Headlines

NESTS ने शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए 4062 रिक्तियों को भरने के लिए EMRS कर्मचारी चयन परीक्षा (ESSE)-2023 के लिए अधिसूचना जारी की

जनजातीय कार्य मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन, नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (एनईएसटीएस), ईएमआरएस के लिए शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए भर्ती अभियान चला रहा है। एनईएसटीएस ने हाल ही में 4062 रिक्तियों को भरने के लिए ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा (ईएसएसई)-2023 के लिए अधिसूचना जारी की है।

इसके परिणामस्वरूप ईएमआरएस में शैक्षिक मानकों में सुधार के लिए गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधन की स्थिति बनेगी।

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2023 से शुरू हो गई है। सीबीएसई के साथ समन्वय में एनईएसटीएस, नीचे दी गई रिक्तियों के लिए ईएमआरएस में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की रिक्तियों को भरने के लिए “ओएमआर आधारित (पेन-पेपर)” मोड में ईएसएसई-2023 का आयोजन कर रहा है:

पद
रिक्तियां

प्रधानाचार्य
303

पीजीटी
2266

अकाउंटेंट
361

जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए)
759

लैब अटेंडेंट
373

कुल
4062

प्रत्येक पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की विस्तृत प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और पाठ्यक्रम के साथ अन्य विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है: emrs.tribal.gov.in

राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों में ईएमआरएस में रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन प्राप्त करने के लिए पोर्टल 30 जून 2023 से 31 जुलाई 2023 तक खुला है।

ईएमआरएस 50% या अधिक अनुसूचित जनजाति आबादी और 20,000 या अधिक आदिवासी व्यक्तियों वाले प्रत्येक ब्लॉक में जनजातीय आबादी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय का एक प्रमुख पहल है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

9 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.