Sports

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक की भाला-फेंक स्पर्धा में स्वर्ण जीता, एथलेटिक्स में पदक के लिए भारत की सौ वर्ष की प्रतीक्षा समाप्त हुई

नीरज चोपड़ा के भाला फेंक में स्‍वर्ण जीतने के बाद ओलंपिक में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन किया है। तोक्‍यो ओलंपिक में भारत ने सात पदक जीतकर इतिहास रचा है। इससे पहले, भारत का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन 2012 के लंदन ओलंपिक में था, जिसमें भारत ने 6 पदक जीते थे।

भारत ने तोक्‍यो ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करते हुए सात पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। कल एक सदी के बाद एथलेटिक्‍स में भारत ने स्‍वर्ण पदक जीतकर एक स्‍वर्णिम अध्‍याय लिख दिया। हरियाणा में पानीपत के नीरज चोपड़ा ने सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करते हुए 87.58 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर स्‍वर्ण पदक देश के नाम किया।

पदक तालिका में चीन 38 स्‍वर्ण लेकर कुल 87 पदकों के साथ पहले स्‍थान पर है। 36 स्वर्ण के साथ अमरीका दूसरे और मेजबान जापान 27 स्वर्ण लेकर तीसरे स्थान पर है। भारत एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य सहित कुल सात पदक जीतकर 47वें स्थान पर है। 23 जुलाई से शुरु हुए तोक्यो ओलंपिक खेलों का आज शाम समापन हो रहा है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.