Lifestyle

खुद को बचाने और धरती की रक्षा के लिए बहुविषयक संस्कृति,प्रौद्योगिकी की शक्ति और गहन सहयोग को अपनाने की जरूरत है: एस. रामादोरई

पद्म भूषण एस. रामादोरई ने आपदा, विघटन, डिजिटलीकरण,मांग और विविधता पर व्याख्यान दिया

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, मुंबई के पूर्व वाइस चेयरमैन पद्म भूषण श्री एस. रामादोरई ऐसे समय में जब देश और दुनिया एक नए सामान्य कदम के लिए कमर कस रही है, महामारी की वजह से विभिन्न क्षेत्रों में हुए विघटन और इसमें छुपे अवसरों के बारे में बोलते हुए “विघटन डिजिटलीकरण मांग” की बात करते हैं।संस्कृति मंत्रालय के अधीन नेहरू विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित वर्चुअल लॉकडाउन व्याख्यान में श्री एस. रामादोरई ने हर क्षेत्र में नवाचार की आवश्यकता पर जोर दिया है।

विघटन:

कोविड-19 और इससे बचाव के लिए अपनाए गए उपायों ने देश के हर क्षेत्र में व्यवधान पैदा किया है, चाहे वह व्यवसाय हो, परिवहन हो, स्वास्थ्य हो या शिक्षा हो और नतीजतन इससे पूरी अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। 5डी- आपदा (डिजास्टर), विघटन (डिसरप्शन), डिजिटलीकरण (डिजिटाइजेशन), मांग (डिमांड) और विविधता (डाइवर्सिटी) पर चर्चा करते हुएपद्म भूषण एस. रामादोरई ने कहा कि सही दृष्टिकोण और विविधता की हमारी सबसे गहरी परंपराओं से प्रेरणा लेकरहम नई संभावनाओं और अवसरों की दुनिया का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

पद्म भूषण एस. रामादोरई ने 1885 में आई प्लेग से लेकर सार्स (एसएआरएस)महामारी जैसी मानवीय गलतियों के कारण उत्पन्न महामारियों,प्राकृतिक विपत्तियों और आपदाओं को याद किया। उन्होंने कहा कि यह दुनिया हमें सचेत करती है कि यह महामारी हमारे जीवन का हिस्सा बनने जा रही है। उन्होंने मुंबई आतंकवादी हमले और इसके बाद नागरिकों के बीचबनी एकजुटता का हवाला देते हुए कहा कि संकट की उस घड़ी में दिखा एक-दूसरे के लिए सहयोग और सामुदायिक पहल उल्लेखनीय था।उन्होंने कहा कि यह हमारे नागरिकों की ऐसीप्रवृत्ति हैजिस पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

इस महामारी ने देश भर के प्रवासी श्रमिकों को प्रभावित किया। कृषि श्रमिक और निर्माण श्रमिक भी इस महामारी से प्रभावित हुए हैं। इसने व्यक्तिगत नुकसान के साथ-साथ आर्थिक संकट भी पैदा किया है। इसकी वजह से देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों को अपने गाँवों की ओर जाना पड़ा। इसके पीछे महत्वपूर्ण कारण सार्वजनिक स्वास्थ्य के सामने चुनौतियों का आना और उनका घर वापस जाने का विशेष आग्रह रहा जहां वे अधिक सुरक्षित महसूस करते हैं। श्री रामादोरई ने कहा कि वे यह मानते है ‘शहरी केंद्रों’ में ठहरना अस्थायी है और उनका गांव ही उनका स्थायी घर है।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा)ने श्रमिकों की कठिनाइयों का ध्यान रखा है। गरीबी रेखा से नीचे के (बीपीएल) परिवारों के प्रत्येक सदस्य का दैनिक वेतन बढ़ाकर 202 रुपये / दिन कर दिया गया है और इसके लिए बजट का आवंटन भी बढ़ गया है।

भारत में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) में11 करोड़ से अधिक श्रमिक कार्यरत हैं। लगभग 90प्रतिशत औद्योगिक इकाइयाँ एमएसएमई क्षेत्र में हैं जो औद्योगिक मूल्य का लगभग 45 प्रतिशत योगदान करती हैं। इसके अलावा हर साल इस क्षेत्र में लगभग 50 लाख से एक करोड़ नए कर्मचारी आते हैं और उनमें से अधिकांश एमएसएमई में काम करते हैं।

विघटन से मुक्त एक स्थायी संरचना के निर्माण के लिए जरूरी अनवरत और स्थायी प्रयासों की बात करते हुएश्री रामादोरई ने महामारी से लड़ने में केरल का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर उत्कृष्टता की यात्रा रातोंरात संभव नहीं है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि केरल देश के अन्य हिस्सों की तुलना में इस बीमारी से बेहतर तरीके से क्यों निपट पाया? उन्होंने बताया कि केरल ने बहुत पहले 1964 की शुरुआत में ही अपनी सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल शुरू की। केरल की क्षमता निर्माण और रोलआउट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के बीच संपर्क, पंचायत और जिला स्तरों पर सशक्तिकरण ने मिलकर इस महामारी से अधिक कुशलता के साथ निपटने में अहम भूमिका निभाई।

डिजिटलीकरण

श्री रामादोरई ने कहा कि इस तरह के व्यवधानों पर काबू पाने के लिए डिजिटलीकरण और डिजिटल प्रौद्योगिकी की ताकत बहुत महत्वपूर्ण है। भारत सरकार बहुत तेजी से डिजिटलीकरण को प्रोत्साहित कर रही है। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम स्मार्टफोन या किफायती उपकरणों के माध्यम से देश के किसी भी हिस्से में रहने वाले नागरिकों तक इसकी पहुंच उपलब्ध कराता है जो महत्वपूर्ण है। प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) जो नागरिकों को आवश्यक सामाजिक सेवाओं को वितरित करने में सरकार की मदद करता है, को ऐसे नवाचार की आवश्यकता है जो बैंकिंग, बीमा और वित्तीय सेवाओं के विशिष्ट क्षेत्र से परे हो। डिजिटलीकरण हमारे कारीगरों को महामारी के इन कठिन समय में मदद कर रहा है। अधिकांश बुनकर दुनिया के किसी भी क्षेत्र में रहने वाले अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन कपड़े बनाने के लिए इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं। इस प्रकारडिजिटल बुनाई के नवाचार और निगमन इस क्षेत्र में काम कर रहे 30 लाख से अधिक बुनकरों की मदद कर रहे हैं जिससे उनकी रचनात्मकता को नया आयाम मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह किसी भी क्षेत्र के लिए डिजिटलीकरण को महत्वपूर्ण बनाता है।

श्री रामादोरई ने विघटनकारी नवाचार का एक उदाहरण दिया जिससे मानवता को बड़े स्तर पर मदद मिली। उन्होंने कहा कि ऐसा ही एक विघटनकारी नवाचार है जयपुर फुटजिसने बड़ी संख्या में लाचार लोगों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाया।

श्री रामादोरई ने कहा कि इस महामारी ने देश को विभिन्न मुद्दों के बारे में सिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही स्वदेशी पीपीई, वेंटिलेटर, मास्क और अन्य चिकित्सा उपकरणों का निर्माण कर रहा है जो कोविड-19 से लड़ने के लिए आवश्यक हैं। वास्तव में, इस महामारी की प्रतिकूल परिस्थितियों ने चुनौतियों का सामना करने के लिए सकारात्मक तरीके से कार्रवाई करने का आह्वान किया है।

श्री रामादोरई ने स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटलीकरण के महत्व को रेखांकित करते हुएकहा कि जब सरकार द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य पहलों की बात आती है, तो बुनियादी ढाँचे के लिए एक नया प्रतिमान, प्रदाताओं का भौगोलिक वितरण और देखभाल करना आकार लेने लगता है। उन्होंने कहा कि परिचालन उत्कृष्टता के अलावाहमें नए अवसरों,विविधीकरण,चिकित्सा उपकरणों,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वचालन,वास्तविक समय के आधार पर डेटा एकत्र करने की क्षमता और भविष्य को लेकर सचेत करने वाले विश्लेषण में शामिल होने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है ताकि अगले महामारी का सामना करने के लिए हम मानव पूंजी के साथ-साथ अवसंरचना क्षमताओं के रूप में अच्छी तरह से तैयार हों।

डिजिटलीकरण से ललित कला और संस्कृति को भी बढ़ावा मिल सकता है। देश में कई प्रमुख संस्थान हैं जो प्रदर्शन कला सिखा रहे हैं। डिजिटलीकरण से इन संस्थानों को हमारे समृद्ध अभिलेखागार को साझा करने का एक शानदार अवसर मिलेगा। यह कलाकारों, नर्तकियों आदि को अपनी कला, संस्कृति और विरासत को वैश्विक दर्शकों के सामने पेश करने के रुप में लाभान्वित कर सकता है। डिजिटल माध्यम स्वच्छता, शिक्षा या लैंगिक समानता जैसे क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता पैदा करने के लिए महत्वपूर्ण संदेशों के प्रसारण का एक अच्छा मंच हो सकता है।

कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिन्हें संकट से उबरने के लिए भौतिक और डिजिटल समाधान मॉडल की आवश्यकता है। पानी, स्वास्थ्य,स्वच्छता और शिक्षा तक पहुँच को प्रौद्योगिकी की सहायता से बढ़ाने की आवश्यकता है। श्री रामादोराई ने कहा कि डिजिटलीकरण यहां एक प्रतिस्थापन के रूप में कार्य नहीं कर सकता है और इसलिए एक भौतिक तथा डिजिटल मॉडल की आवश्यकता है।

विविधता:

श्री रामादोरई ने पाया कि महामारी ने मानवता के भीतर की सीमाओं को मिटा दिया है। महामारी के दृष्टिकोण से अमीर औरगरीब का विभाजन लगभग गायब हो गया है। कोविड-19 कभी भी, कहीं भी, और किसी को भी अपनी चपेट में ले सकता है। हमें इस तथ्य को स्वीकार करना होगा कि समुदाय हर चीज का केंद्र बन जाता है, इसलिए हमारी धरती और प्रकृति महत्वपूर्ण है। इसलिए विविधता को जिंदगी के हिस्सेऔर एक माध्यम के रूप में स्वीकार करना होगा। हमें एक ऐसी दुनिया के लिए काम करने की जरूरत है जिसकी कोई सीमा न हो। हमारे पारिस्थितिकी तंत्र को मानव और प्रकृति को जोड़ने वाला होना चाहिए।

श्री रामादोरई नेधरती, पर्यावरण और खुद की रक्षा करने के लिए एक बहुविषयक संस्कृति,हमारी सभी सोच में प्रौद्योगिकी समावेश और समाज में हमारे विभिन्न स्तर के बावजूद सबसे बेहतरीन सहयोग की आवश्यकता को रेखांकित किया।

PIB

Leave a Comment

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, बीजेपी के छह नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली

उत्‍तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्‍तार किया। बीजेपी के… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तेलंगाना के वारंगल में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तेलंगाना के वारंगल में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन किया।… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के हैदराबाद में लगभग ₹9,400 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तेलंगाना के हैदराबाद में लगभग ₹9,400 करोड़ की कई विकास… Read More

13 hours ago

हिमंता बिस्वा सरमा असम में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने गए

  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर हिमंत बिस्वा सरमा को भाजपा और एनडीए–दोनों… Read More

17 hours ago

DRDO ने स्क्रैमजेट कंबस्टर के सफल परीक्षण से हाइपरसोनिक मिसाइल विकास में बड़ी सफलता हासिल की

  डीआरडीओ की रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) ने अपने सक्रिय रूप से कूल्ड… Read More

22 hours ago

WHO ने हंतावायरस संक्रमण की आशंका वाले एमवी होंडियस क्रूज पर 42 दिन निगरानी के निर्देश दिए

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हंतावायरस संक्रमण की आशंका वाले एमवी होंडियस क्रूज पर सवार सभी… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.