Categories: News-Headlines

NCR और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पूरे एनसीआर में जीआरएपी के चरण- तीन (III) को तत्काल प्रभाव से रद्द किया

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा उपलब्ध कराए गए दैनिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुलेटिन के अनुसार, आज दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 312 रहा। दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की औसत वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार के को देखते हुए, एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (कमीशन फॉर एयर क्वालिटी इंडेक्स मैनेजमेंट-सीएक्यूएम) की चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-जीआरएपी) के अंतर्गत कार्यों के संचालन के लिए उप-समिति की आज बैठक हुई ताकि क्षेत्र में वर्तमान वायु गुणवत्ता परिदृश्य के साथ-साथ भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी)/आईआईटीएम द्वारा उपलब्ध कराए गए मौसम संबंधी स्थितियों एवं वायु गुणवत्ता सूचकांक के पूर्वानुमानों की समीक्षा करके समूचे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 02.11.2023 से पहले से ही लागू जीआरएपी के चरण-III के अंतर्गत कड़े कदमों पर उचित निर्णय लिया जा सके। दिल्ली-एनसीआर के समग्र वायु गुणवत्ता मापदंडों का व्यापक विश्लेषण करते हुए, उप-समिति ने पाया कि कल (यानी 27.11.2023) दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 395 दर्ज किया गया था, जिसमें 27.11.2023 की देर शाम से उत्तरोत्तर सुधार हो रहा है। इसके अतिरिक्त आईएमडी/आईआईटीएम के वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान भी आने वाले दिनों में दिल्ली की औसत वायु गुणवत्ता को उस ‘गंभीर’ श्रेणी में जाने का संकेत नहीं देते हैं, जिसके लिए पूर्वानुमान उपलब्ध है।

इसलिए, बड़ी संख्या में हितधारकों और जनता को प्रभावित करने वाले जीआरएपी के चरण-III के अंतर्गत प्रतिबंधों की विघटनकारी प्रकृति को ध्यान में रखते हुए और साथ ही दिल्ली-एनसीआर के औसत एक्यूआई में महत्वपूर्ण सुधार पर विचार करते हुए, जीआरएपी के अंतर्गत कार्यों के संचालन के लिए उप-समिति द्वारा सर्वसम्मति से पूरे एनसीआर में संशोधित जीआरएपी के चरण-III को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का निर्णय लिया गया। हालांकि, जीआरएपी के चरण-I से चरण-II के अंतर्गत कार्रवाई जारी रहेगी और एनसीआर में सभी संबंधित एजेंसियों द्वारा इन्हें क्रियान्वित रखते हुए इनकी, तीव्र निगरानी और समीक्षा की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि एक्यूआई का स्तर आगे ‘गंभीर’ श्रेणी में न जा सके।

उप-समिति ने अपनी पिछली बैठकों में क्रमशः 06.10.2023, 21.10.2023, 02.11.2023 और 05.11.2023 को चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान -जीआरएपी) के अंतर्गत चरण-I, चरण-II, चरण-III और चरण-IV के अधीन कार्रवाई शुरू की थी। इसके अलावा, उप-समिति ने 18.11.2023 को आयोजित अपनी समीक्षा बैठक में दिल्ली के औसत एक्यूआई में सुधार और बाद के दिनों की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान पर विचार करने के बाद जीआरएपी के चरण-IV (‘गंभीर+’ वाली वायु गुणवत्ता) के अंतर्गत कार्रवाई को रद्द कर दिया। आज की बैठक में उप-समिति ने क्षेत्र में वायु गुणवत्ता परिदृश्य के साथ-साथ मौसम संबंधी स्थितियों और दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक के लिए आईएमडी/आईआईटीएम के पूर्वानुमानों की समीक्षा की और निम्नानुसार टिप्पणी दी :

दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 27.11.2023 को शाम 4 बजे दर्ज किए गए 395 के स्तर से बेहतर हुआ है और आज शाम 4 बजे 312 दर्ज किया गया है, जो कि जीआरएपी चरण-III क्रियाओं को लागू करने की सीमा से लगभग 83 एक्यूआई अंक नीचे है (दिल्ली एक्यूआई – 401-450) और अभी चरण (स्टेज) -3 तक सभी चरणों के अंतर्गत निवारक/शमनात्मक/प्रतिबंधात्मक कार्रवाई चल रही है। आने वाले दिनों में दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने की संभावना है, जिसके लिए पूर्वानुमान उपलब्ध है।

आयोग एक बार फिर से जीआरएपी के चरण- I और II के अंतर्गत सूचीबद्ध विभिन्न कार्यों के कार्यान्वयन के लिए उत्तरदायी सभी एजेंसियों और नागरिकों/निवासियों से आग्रह करता है कि वे एनसीआर में जीआरएपी के चरण-III को फिर से लागू किए जाने से बचने के लिए आवश्यकता के अनुसार चरण-I और चरण-II के अंतर्गत जीआरएपी के निर्दिष्ट प्रावधानों/चार्टर को कठोरता से लागू करें और उनका पालन करें।

उप-समिति वायु गुणवत्ता परिदृश्य पर कड़ी नजर रखेगी और समय-समय पर दर्ज की गई वायु गुणवत्ता और वह इस संबंध में आईएमडी / आईआईटीएम द्वारा किए गए पूर्वानुमानों के आधार पर उचित निर्णय ले सकती है। चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-जीआरएपी) का संशोधित कार्यक्रम (शेड्यूल) आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है और इसे https://caqm.nic.in/ के माध्यम से देखा जा सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.