Categories: News-Headlines

NCP के नेता अजित पवार ने निर्वाचन आयोग में पार्टी और उसके चुनाव चिन्‍ह को लेकर याचिका दायर की

राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार ने सत्‍ता संघर्ष के बीच निर्वाचन आयोग में पार्टी और उसके चुनाव चिन्‍ह को लेकर याचिका दायर की है। अजित पवार ने महाराष्‍ट्र के उप मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने से दो दिन पहले 30 जून को निर्वाचन आयोग को इस बारे में एक पत्र लिखा था। सूत्रों के अनुसार, बाद में एनसीपी के 40 सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्‍यों ने मिलकर अजित पवार को पार्टी का अध्‍यक्ष बनाने के लिए शपथ पत्र दायर किये।

इस बीच, एनसीपी के शरद पवार गुट के प्रदेश अध्‍यक्ष जयंत पाटिल ने 3 जुलाई को निर्वाचन आयोग को ई-मेल कर इस बारे में अपना विरोध दर्ज कराया है। जयंत पाटिल ने निर्वाचन आयोग को एक पत्र लिखकर पार्टी के 9 विधायकों को अयोग्‍य घोषित करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी है। हाल ही में अजित पवार सहित नौ विधायक एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गये हैं। सूत्रों ने बताया है कि आयोग कानूनी प्रावधानों के अनुसार जरूरी कार्यवाही करेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.