Categories: News-Headlines

NCC कैडेट्स (लड़कों और लड़कियों) का पर्वतारोहण दल गढ़वाल क्षेत्र में 6,002 मीटर ऊंची माउंट थेलू चोटी के अभियान के लिए नई दिल्ली से रवाना

माउंट थेलू चोटी के लिए राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के लड़कों और लड़कियों के पर्वतारोहण अभियान दल को 21 अगस्त, 2023 को नई दिल्ली से एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दल में विभिन्न निदेशालयों के पांच अधिकारी, 17 स्थायी प्रशिक्षक और 26 एनसीसी कैडेट (13 लड़के और 13 लड़कियां) शामिल हैं। टीम सितंबर 2023 के तीसरे सप्ताह तक माउंट थेलू चोटी पर पहुंचने का प्रयास करेगी।

यह 1970 के बाद से 86वां एनसीसी कैडेट पर्वतारोहण अभियान है। 6,002 मीटर (19,692 फीट) ऊंची माउंट थेलू चोटी, उत्तराखंड राज्य में गढ़वाल हिमालय की गंगोत्री श्रृंखला में स्थित है।

एनसीसी के महानिदेशक ने कैडेट्स की सफलता की कामना करते हुए उन्हें आत्मविश्वास और साहस के साथ चुनौतियों का सामना करने की सलाह दी। एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने कहा कि एनसीसी युवाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और उन्हें साहसिक गतिविधियों में शामिल होने के पर्याप्त अवसर प्रदान करती है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

43 minutes ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

44 minutes ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

44 minutes ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

44 minutes ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

3 hours ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.