Categories: News-Headlines

NCC और NPCIL ने सम्‍पूर्ण भारत में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग पर जागरूकता बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) और न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग पर सार्वजनिक धारणा को बढ़ाने और वैज्ञानिक एवं प्रामाणिक जानकारी का प्रसार करने के लिए देश भर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए 21 मार्च, 2024 को नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन पर एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह और एनपीसीआईएल के कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट संचार और कॉर्पोरेट योजना) बीवीएस शेखर ने हस्ताक्षर किए।

एनपीसीआईएल इस पहल में कैडेटों को शिक्षित करके शिविरों और विभिन्न गतिविधियों के दौरान एनसीसी के साथ क्षेत्रीय जुड़ाव के लिए रिसोर्स पर्सन प्रदान करेगा। यह समझौता ज्ञापन कैडेटों को देश भर में एनपीसीआईएल की विभिन्न सुविधाओं का दौरा करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है, जिससे परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग, इसके तकनीकी और प्रौद्योगिकी पहलुओं पर प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्‍त होगा।

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक ने एमओयू को कैडेटों के दृश्यपटल को व्यापक बनाने के लिए एनसीसी की पहलों में से एक बताया, जिससे अधिक जागरूक और जिम्मेदार युवा तैयार होंगे। उन्होंने बल देते हुए कहा कि 15 लाख एनसीसी कैडेटों में विश्‍व भर के युवाओं की सोच को प्रभावित करने की क्षमता है। उन्होंने विश्वास व्‍यक्‍त किया कि कैडेट परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग पर जागरूकता अभियान को सफल पहल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने युवाओं को अधिक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए मार्गदर्शन करने की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए इस पहल को अपना समर्थन देने के लिए एनपीसीआईएल को भी धन्यवाद दिया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.