India

राष्ट्रीय महिला आयोग ने राज्यों के मुख्य सचिवों से अपील की है कि वे टीकाकरण में लैंगिंक अंतर को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाएं

राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के मुख्य सचिवों को पत्र लिख कर कहा है कि रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं में कोविड-19 का टीका कम लग रही है। ऐसे में आयोग ने आग्रह किया है कि वह ऐसे कदम उठाएं, जिससे इस लैंगिक अंतर को खत्म किया जा सके और महिलाएं भी टीकाकरण अभियान में पीछे नहीं रहे। दो लिंगों के बीच टीकाकरण कवरेज में अंतर आयोग के लिए बहुत चिंता का विषय है। और इसलिए अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पत्र में उल्लेख किया है कि टीकाकरण बूथों पर टीके के लिए आने वाली महिलाओं के अनुपात को बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता है। जिससे इस अंतर को ठीक किया जा सके।

पत्र में यह भी लिखा गया है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने की जरूरत है ताकि प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक महिलाओं का टीकाकरण किया जा सके। पत्र की एक प्रति सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों को भी भेजी गई है। मीडिया रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया था कि टीकाकरण में वर्तमान लिंग-अंतर युवा महिलाओं की तुलना में बुजुर्ग महिलाओं में काफी अधिक है। यह समाज में लिंग के आधार पर मौजूद रूढ़िवादिता को दर्शाता है जिसके कारण महिलाओं को पीछे छोड़ दिया जा रहा है। इसकी वजहों में एक, दोनों लिंगों के लिए संसाधन और प्रौद्योगिकी की असमान पहुंच भी शामिल है।

पत्र में, राष्ट्रीय महिला आयोग ने उल्लेख किया है कि कई घरों में, महिलाओं के स्वास्थ्य को पुरुषों की तुलना में कम तरजीह दी जाती है। यदि वे घर से बाहर काम नहीं करती हैं और तो उन्हें टीकाकरण में बेहद कम वरीयता दी जाती हैं। हालांकि, प्राथमिक स्तर पर परिवार के किसी भी बीमार सदस्य की देखभाल करते समय महिलाओं के संक्रमित होने की अधिक आशंका रहती है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिखा है कि केंद्र टीके के किसी भी दुष्प्रभाव के बारे में गलत सूचना और अफवाहों को दूर करने के लिए नियमित अभियान चला रहा है। साथ ही देश के हर कोने-कोने तक पहुंचने के लिए गहन टीकाकरण अभियान भी चला रहा है। राज्य सरकारों को भी इस तरह का अभियान जारी रखना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो कि सही जानकारी भारत के दूर-दराज के इलाकों तक पहुंच रही है।

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तत्वावधान में महिलाओं के हितों की रक्षा और बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग राष्ट्रीय स्तर का सर्वोच्च संगठन है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.