Categories: News-Headlines

वित्तीय वर्ष 2020 में नालको का शुद्ध लाभ 138 करोड़ रुपये की तुलना में वित्तीय वर्ष 2021 में 1300 करोड़ रुपये हुआ, 840 फीसदी का उछाल

खान मंत्रालय के तहत नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (सीपीएसई) नालको ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए परिणाम घोषित किए हैं। 28 जून, 2021 को निदेशक मंडल की बैठक में दर्ज लेखापरीक्षा के वित्तीय परिणामों के अनुसार, नालको का शुद्ध कारोबार पिछले वर्ष के 8425.75 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2021 में बढ़कर 8869.29 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वित्तीय वर्ष 2021 के लिए शुद्ध लाभ 840 फीसदी बढ़कर 1299.53 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्तीय वर्ष 2020 में यह 138 करोड़ रुपये था। यह परिणाम खरीद, बिक्री व विपणन, अनुकूल एलएमई कीमतों पर रणनीतिक निर्णयों के जरिए प्राप्त किए गए और कोविड दिशानिर्देशों के कारण प्रतिबंधित श्रमशक्ति की तैनाती के बावजूद इकाइयों ने मजबूत परिचालन प्रदर्शन के माध्यम से इसे संवर्धित किया।

वर्ष 2020-21 के दौरान नालको ने 73.65 लाख टन के साथ अब तक का सर्वाधिक बॉक्साइट उत्पादन हासिल किया। इसी तरह, कंपनी ने 2020-21 में 1.92 लाख टन के साथ अब तक के सर्वाधिक एल्यूमिनियम धातु का निर्यात हासिल करते हुए 2009-10 के एक दशक पुराने 1.46 लाख टन रिकॉर्ड उपलब्धि को पार किया। इसके अलावा कंपनी ने ओडिशा के दामनजोड़ी स्थित रिफाइनरी में 20.85 लाख टन एल्यूमिना हाइड्रेट का उत्पादन और अंगुल, ओडिशा स्थित स्मेल्टर संयंत्र से 4.18 लाख टन एल्युमिनियम धातु का उत्पादन किया।

भारत सरकार के खान मंत्रालय में सचिव आलोक टंडन ने प्रभावशाली परिणामों के लिए सामूहिक रूप से नालको और निदेशक मंडल को बधाई दी है। इसके अलावा उन्होंने सीएमडी श्रीधर पात्रा के नेतृत्व में नालको प्रबंधन की सराहना करते हुए आने वाले वर्षों में विकास की गति को जारी रखने का आग्रह किया।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.