India

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 टीके की 34.46 करोड़ से ज्यादा खुराक दी

भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत प्रदान किए जा चुके टीकों की खुराक की संख्या कल 34 करोड़ से ज्यादा हो गयी। एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 45,60,088 सत्रों में देश में कोविड-19 के टीके की कुल 34,46,11,291 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में टीके की 43,99,298 खुराक दी गयीं।

कोविड-19 टीकाकरण को सबके लिए उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 को शुरू हुआ। केंद्र सरकार पूरे देश में टीकाकरण की रफ्तार और गुंजाइश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत में पिछले 24 घंटे में 44,111 नये मामले दर्ज किए गए हैं। लगातार छह दिनों से 50,000 से कम दैनिक नये मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की भी संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 4,95,533 हो गयी। यह संख्या 97 दिनों के बाद पांच लाख से कम हुई है। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 14,104 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 1.62 प्रतिशत है।

कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ होने के साथ लगातार 51वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19के दैनिक नए मामलों से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 57,477 लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से13,000 से ज्यादा (13,366) अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं।

भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,96,05,779 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 57,477 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 97.06 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

भारत में जांच की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि के साथ पिछले 24 घंटे में कुल 18,76,036 जांच हुईं।इसके साथ देश में अब तक हुए जांच की कुल संख्या 41.64 करोड़ से ज्यादा (41,64,16,463) है। जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 2.50 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 2.35 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 26 दिनों से पांच प्रतिशत से कम बना हुआ है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

14 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.