भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत प्रदान किए जा चुके टीकों की खुराक की संख्या कल 32 करोड़ को पार कर गयी जिसके साथ देश ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली। एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 42,79,210 सत्रों में देश में कोविड-19 के टीके की कुल 32,17,60,077 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में टीके की 64,25,893 खुराक दी गयीं।
इनमें ये शामिल हैं:
| एचसीडब्ल्यू | पहली खुराक | 1,01,96,091 |
| दूसरी खुराक | 72,00,994 | |
| एफएलडब्ल्यू | पहली खुराक | 1,74,36,514 |
| दूसरी खुराक | 93,79,246 | |
| आयु वर्ग 18-44 वर्ष | पहली खुराक | 8,34,29,067 |
| दूसरी खुराक | 18,56,720 | |
| आयु वर्ग 45-59 वर्ष | पहली खुराक | 8,68,82,578 |
| दूसरी खुराक | 1,46,35,430 | |
| 60 वर्ष से ज्यादा | पहली खुराक | 6,74,40,309 |
| दूसरी खुराक | 2,33,03,128 | |
| कुल | 32,17,60,077 |
कोविड-19 टीकाकरण को सबके लिए उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 को शुरू हुआ। केंद्र सरकार पूरे देश में टीकाकरण की रफ्तार और गुंजाइश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारत में पिछले 24 घंटे में 50,040 नये मामले दर्ज किए गए हैं।
लगातार 20वें दिन देश में कोविड-19 केनये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।
भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की भी संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 5,86,403 हो गयी।पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 9,162 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 1.94 प्रतिशत है।
साथ ही ज्यादा लोगों के कोविड-19 संक्रमण से उबरने के साथ लगातार 45वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 57,944 लोग उबरे हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी सेकरीब आठ हजार (7,904) ज्यादा लोग उबरे हैं।
भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,92,51,029 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 57,944 लोग उबरे हैं। बीमारी से उबरने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 96.75 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।
भारत में जांच की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि के साथ पिछले 24 घंटे में कुल 17,77,309 जांच हुईं। इसके साथ देश में अब तक हुई जांच की कुल संख्या 40.42 करोड़ से ज्यादा (40,42,65,101) है।
जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 2.91 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 2.82 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 20 दिनों से पांच प्रतिशत से कम बना हुआ है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment