Categories: News-Headlines

वित्त वर्ष 2021-22 के मई माह के लिए केंद्र सरकार के खातों की मासिक समीक्षा

मई 2021 तक केंद्र सरकार के मासिक खाते को समेकित कर दिया गया है और संबंधित रिपोर्टों को प्रकाशित कर दिया गया है। इनमें मुख्‍य बातें निम्‍नलिखित हैं:-

भारत सरकार को मई 2021 के लिए 3,54,787 करोड़ रुपये (कुल प्राप्तियों के संबंधित बजट अनुमान 21-22 का 17.95%) प्राप्त हुए हैं, जिनमें 2,33,565 करोड़ रुपये का कर राजस्व (केंद्र के लिए विशुद्ध राशि); 1,16,412 करोड़ रुपये का गैर कर राजस्व; और 4,810 करोड़ रुपये की गैर ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियों में 815 करोड़ रुपये के ऋणों की वसूली और 3,995 करोड़ रुपये की विनिवेश राशि शामिल है।

इस अवधि तक भारत सरकार द्वारा करों में हिस्‍सेदारी के अंतरण के रूप में राज्य सरकारों को 78,349 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं जो पिछले वर्ष की तुलना में 13,728 करोड़ रुपये कम है।

भारत सरकार द्वारा 4,77,961 करोड़ रुपये (संबंधित बजट अनुमान 21-22 का 13.72%) का कुल खर्च किया गया है, जिनमें से 4,15,000 करोड़ रुपये राजस्व खाते में हैं और 62,961 करोड़ रुपये पूंजीगत खाते में हैं। कुल राजस्व व्यय में से 88,573 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान के मद में हैं और 62,664 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडी के मद में हैं।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.