Categories: News-Headlines

संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू

संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान 19 बैठकें होंगी। इसमें सरकारी कामकाज से संबंधित 31 विषय निपटाए जाएंगे। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह ग्यारह बजे से शुरू होगी जो शाम छह बजे तक चलेगी। सत्र के दौरान सरकारी कामकाज से संबंधित 31 विषय होंगे जिनमें 29 विधेयक और दो वित्त से संबंधित विषय होंगे। इसके अलावा छह विधेयक भी लाये जायेंगे जो अध्यादेश की जगह लेंगे। संसद के दोनों सदनों के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओँ ने सरकार को अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इस दौरान कोविड संबंधी नियमों का सख्ती से पालन किया जायेगा। यह सत्र अगले महीने की 13 तारीख तक चलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मॉनसून सत्र में स्वस्थ और सार्थक विचार-विमर्श का आह्वान किया है और इसके लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगा है। कल संसद भवन में सर्वदलीय बैठक में श्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि सत्र सुचारु रूप से चलेगा और सभी विधायी कामकाज पूरे किए जाएंगे। सर्वदलीय बैठक दोनों सदनों की सुचारु कार्यवाही सुनिश्चित करने में सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील के लिए बुलाई गई थी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन और डीएमके पार्टी के तिरुचि शिवा भी बैठक में उपस्थित थे।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 लाख नए मतदाता जोड़े

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More

7 hours ago

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More

7 hours ago

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More

7 hours ago

अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More

7 hours ago

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.