मोदी बिहार मंत्री शपथ बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई दी और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राज्य के चौतरफा विकास को लेकर उनकी प्रतिबद्धता बिहार को समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने सभी से सशक्त बिहार और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री ने पटना यात्रा के दौरान बिहार की जनता से प्राप्त स्नेह और आशीर्वाद के लिए भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें मिले हार्दिक स्वागत से वे अभिभूत हैं और उन्होंने लोगों के समर्थन और उत्साह के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों के बीच अभूतपूर्व उत्साह विकास और जनसेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के लिए मजबूत जनसमर्थन को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
“बिहार की एनडीए सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं! मुझे पूर्ण विश्वास है कि राज्य के चौतरफा विकास के लिए आपकी प्रतिबद्धता हमारे इस प्रदेश को समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त बिहार और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करें।”
“पटना में बिहार के अपने परिवारजनों का स्नेह और आशीर्वाद पाकर अभिभूत हूं! इस स्वागत के लिए आप सभी का हृदय से आभार। आपके अभूतपूर्व उत्साह से साफ है कि विकास और जनसेवा के हमारे संकल्प को जनता-जनार्दन का भरपूर समर्थन मिल रहा है।”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के लीची किसानों की परेशानी को गंभीरता… Read More
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने 7 मई, 2026… Read More
सऊदी अरब ने अपने सैन्य ठिकानों और वायु क्षेत्र तक अमरीकी सेना की पहुंच पर… Read More
अमरीका की एक संघीय अदालत ने राष्ट्रपति ट्रम्प के दस प्रतिशत के नए वैश्विक टैरिफ… Read More
तमिलनाडु में नई सरकार के गठन में देरी से राजनीतिक स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment