नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज अखिल भारतीय सौर उद्योग संघ सहित नवीकरणीय उद्योग संघों के अनेक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की
यह बैठक नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भारतीय विनिर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘उत्पादन-संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई)’ योजना और अन्य प्रोत्साहनों पर की गई विशेष चर्चा पर केंद्रित थी।
श्रीपद येसो नाइक ने उद्योग संघों को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और इसके साथ ही उन्होंने भारत को ‘कम कार्बन वाली अर्थव्यवस्था’ में बदलने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता पर विशेष बल दिया।
इस बैठक में एमएनआरई सचिव भूपिंदर सिंह भल्ला भी उपस्थित थे। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा उद्योग में विकास और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय की प्रतिबद्धता दोहराई।
यह बैठक सरकार और उद्योग हितधारकों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा परिदृश्य में भारत की महत्वाकांक्षा को और भी आगे बढ़ाना है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment