India

मिशन सागरः आईएनएस केसरी ने मालदीव को खाद्य सामग्री सौंपी

भारतीय नौसेना का जहाज, केसरी 12 मई 2020 को ‘मिशन सागर’ अभियान के एक हिस्से के रूप में मालदीव के माले बंदरगाह पर पहुंचा।

भारत सरकार अपने मित्र देशों को सहायता प्रदान कर रही है और इस संदर्भ में आईएनएस केसरी मालदीव की जनता के लिए 580 टन खाद्य सामग्री लेकर गया है। इस क्षेत्र में कोविड-19 महामारी और सामाजिक दूरी के मानदंडों को ध्यान में रखते हुए, 12 मई 2020 को खाद्य सामग्री सौंपने का कार्य ऑनलाइन के माध्यम किया गया। इस समारोह में मालदीव के विदेश मंत्री, श्री अब्दुल्ला शाहिद और मालदीव के रक्षा मंत्री सुश्री मारिया अहमद दीदी भी मौजूद थीं। भारत का प्रतिनिधित्व मालदीव में भारत के उच्चायुक्त, सुंजय सुधीर ने किया। मालदीव के विदेश मंत्री, श्री अब्दुल्ला शाहिद ने भारत द्वारा प्रदान की गई सहायता की सराहना की।

जहाज की तैनाती, प्रधानमंत्री की ‘इस क्षेत्र में सभी की सुरक्षा और विकास’ यानी ‘सागर’ और उनकी ‘सबसे पहले पड़ोसी’ वाली नीति के दृष्टिकोण के अनुरूप की गई है, जिसमें मालदीव प्रमुख रूप से आता है। इस अभियान को रक्षा और विदेश मंत्रालयों और भारत सरकार की अन्य एजेंसियों के बीच घनिष्ठ समन्वय के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है।

मिशन सागर, ऑपरेशन समुद्र सेतु के लगभग पीछे-पीछे चल रहा है, जिसका उद्देश्य मालदीव सहित विदेशों से भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस लेकर आना है। 08 और 10 मई, 2020 को आईएनएस जलाश्व और आईएनएस मगर के द्वारा कुल 900 भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस लेकर आया गया है।

भारत और मालदीव बहुत नजदीक के समुद्री पड़ोसी हैं, जिनके बीच बहुत ही मजबूत और अत्यंत सौहार्दपूर्ण रक्षा और राजनयिक संबंध हैं।

PIB

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More

4 hours ago

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More

16 hours ago

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20 अपडेट

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More

17 hours ago

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More

1 day ago

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

कौन हैं बाबेट डे लीडे? नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज

कौन हैं बाबेट डे लीडे? नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज नई दिल्ली: नीदरलैंड्स… Read More

1 day ago

This website uses cookies.