भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने भारत के आतिथ्य और पर्यटन उद्योग को मजबूत बनाने के लिए 2 जुलाई 2021 को यात्रा डॉट कॉम के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। भारतीय हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने वाले उपायों को लागू करने के लिए इसका आयोजन भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) और पर्यटन मंत्रालय के बीच व्यवस्था के तहत किया गया था।
इस समझौता ज्ञापन का प्राथमिक उद्देश्य उन आवासीय इकाइयों को विस्तृत दृश्यता प्रदान करना है जिन्होंने खुद को ओटीए प्लेटफॉर्म पर साथी (आतिथ्य उद्योग के लिए आकलन, जागरूकता और प्रशिक्षण के लिए प्रणाली) पर स्वयं को प्रमाणित किया है। यह समझौता ज्ञापन दोनों पक्षों को इकाइयों को निधि और साथी पर पंजीकृत करवाने और कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए उचित सुरक्षा उपायों के साथ स्थानीय पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने को भी रेखांकित करता है। इसका उद्देश्य उचित कदम उठाने योग्य जानकारी प्राप्त करना, साक्ष्य आधारित व लक्ष्य आधारित नीतिगत उपाय तैयार करना और सुरक्षित, सम्मानजनक और टिकाऊ पर्यटन को बढ़ावा देना भी है।
समझौता ज्ञापन के जरिए, चिन्हित क्षेत्रों में समग्र लाभ के लिए पर्यटन मंत्रालय और यात्रा भारतीय आतिथ्य और पर्यटन उद्योग में तकनीकी और रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाने का प्रयास करेंगे। ऐसी आशा है कि भारत के आतिथ्य और पर्यटन उद्योग को मजबूत बनाने के लिए भविष्य में और भी ओटीए इस प्रकार के समझौता ज्ञापन के लिए आगे आएंगे।
इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त सचिव राकेश कुमार वर्मा, पर्यटन मंत्रालय के उप महानिदेशक (एच एंड आर) संजय सिंह, क्यूसीआई के वरिष्ठ निदेशक डॉ. ए राज, यात्रा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट आदित्य गुप्ता और यात्रा के जनरल मैनेजर अक्षय मेहता की मौजूदगी में किया गया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment