Health

पर्यटन मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए सप्ताह भर चलने वाले समारोहों का आयोजन किया

केंद्रीय थीम ‘ योग @ होम एवं परिवार के साथ योग’ के तहत सोशल मीडिया कार्यकलापों को लांच कियापर्यटन मंत्री देखो अपना देश वेबीनार के तहत 20 जून, 2020 को ‘भारत: एक सांस्कृतिक खजाना ’ नामक एक विशेष सत्र में भाग लेंगे

पर्यटन मंत्रालय की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए सप्ताह भर चलने वाले समारोहों की शुरूआत 15 जून, 2020 को हुई जिसमें देश भर के इसके क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा आरंभ की गई गतिविधियों की श्रृंखला शुरू की गई तथा केंद्रीय थीम ‘ योग@ होम एवं परिवार के साथ योग‘ के तहत योग के विषयों पर केंद्रित सोशल मीडिया कार्यकलापों को लांच किया गया। इन गतिविधियों की योजना लॉकडाउन के दौरान स्वस्थ दिमाग एवं शरीर की आत्म-चैतन्य स्थिति को प्रेरित करने के ध्येय से बनाई गई है। इन गतिविधियों को वर्चुअल माध्यम के जरिये सुगम्य बनाया गया है।

समारोहों की मुख्य विशेषता पर्यटन मंत्रालय द्वारा 20 जून, 2020 को देखो अपना देश वेबीनार समारोह का आयोजन होगा जिसमें पर्यटन मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल भाग लेंगे तथा सद्गुरु जग्गी वासुदेव जी के साथ एक संवाद का भी आयोजन होगा। इस सत्र का नाम होगा ‘भारत: एक सांस्कृतिक खजाना ’ तथा यह 20 जून, 2020 को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। श्री प्रहलाद सिंह पटेल संवाद में अग्रणी भूमिका निभाएंगे, जबकि इसमें पांच विख्यात पैनलिस्ट-स्पाइसजेट के सीएमडी श्री अजय सिंह, ओयो के श्री रितेश अग्रवाल, फैशन डिजाइनर सुश्री अनीता डांगरे, विख्यात शेफ श्री रणवीर बरार, मैरियट मार्केटिंग की उपाध्यक्ष सुश्री रंजू एलेक्स आदि की भी सहभागिता रहेगी। देखो अपना देश वेबीनार श्रंखला पर्यटन मंत्रालय की एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत भारत की समृद्ध विविधता प्रदर्शित करने की एक कोशिश है।

यह सत्र अतुल्य भारत सोशल मीडिया हैंडल्स facebook.com/incredibleindia/ and Youtube.com/incredibleindia पर लाइव होगा।

यह सत्र योग एवं कल्याण पर आधारित अन्य देखो अपना देश वेबीनार पर लाइव होगा जिसमें शामिल हैं:-

19/06/2020 -1100-1200 बजे – योग एवं कल्याण- अंतरराष्ट्रीय योग गुरु एवं अध्यात्मिक गुरु भरत ठाकुर, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर डा चिन्मय पांड्या, नाडी विज्ञान, योग उपचार एवं हीलिंग साईंसेज में विशेषज्ञ डा. लक्ष्मीनारायण जोशी द्वारा चुनौतीपूर्ण समय के लिए एक प्रस्तुति

20/06/2020 -1400-1500 बजे – पांच विख्यात पैनलिस्ट-स्पाइसजेट के सीएमडी श्री अजय सिंह, ओयो के श्री रितेश अग्रवाल, फैशन डिजाइनर सुश्री अनीता डांगरे, विख्यात शेफ श्री रणवीर बरार, मैरियट मार्केटिंग की उपाध्यक्ष सुश्री रंजू एलेक्स आदि के साथ केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल के नेतृत्व में ‘भारत: एक सांस्कृतिक खजाना ‘ वेबीनार।

21/06/2020 -1100-1200 बजे- एक योग गंतव्य के रूप में भारत – प्रस्तोता: श्री अचल मेहरा- सीईओ, ग्रीनवे (एक सोशल इंपैक्ट कंपनी), संस्थापक -महुआ वन रिसौर्ट, पंच एवं सह संस्थापक -द योग हाउस, मुंबई

सेशल मीडिया के जरिये जुड़ाव: अतुल्य भारत इंडिया सोशल मीडिया जुड़ाव में योग उत्साहियों, जो अपने परिवार के साथ योग का अभ्यास करते हैं, के साथ सहयोग शामिल है। दैनिक पोस्ट में चित्रों या वीडियो के जरिये अपने वास्तविक जीवन अनुप्रयोगों के साथ प्रत्येक दिन विभिन्न आसन करना शामिल है। मंत्रालय जुड़ाव संबंधी कार्यकलापों का भी संचालन कर रहा है जहां लोग अपने चित्र साझा कर सकते हैं और क्विज का उत्तर दे सकते हैं। इस सप्ताह के दौरान योग उत्साहियों के कुछ लाइव सत्रों को भी शामिल किया जाएगा। अन्य मुख्य विशेषताओं में लोगों को उनके घरों पर अभ्यास करने का सुझाव देने के लिए एक ई-न्यूजलेटर भेजना तथा महत्वपूर्ण ‘योग गंतव्यों को सूचीबद्ध करना शामिल है जहां यात्रा आरंभ होने के बाद जाया जा सकता है और उसकी खोज की जा सकती है। मंत्रालय आयुष मंत्रालय द्वारा संचालत ‘माई लाइफ माई योगा‘ प्रतियोगिता को भी बढ़ावा दे रहा है और आम लोगों द्वारा घरों पर अपने परिवार के साथ योग का अभ्यास करते समय का एक वीडियो भी प्रकाशित करेगा।

पर्यटन मंत्रालय देश में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रौद्योगिकी की मदद से नागरिकों के बीच एक साझीदारी का निर्माण करने के लिए माईगाव के साथ सक्रियतापूर्वक सहयोग कर रहा है। इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा सृजित देखो अपना देश वेबीनार राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (एनईजीडी) द्वारा सक्रिय तरीके से समर्थित है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दौरान पर्यटन मंत्रालय की कोशिश योग एवं कल्याण पर्यटन की भारत की समृद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व करने की है।

PIB

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

8 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

1 day ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

1 day ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

1 day ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

1 day ago

This website uses cookies.