Health

देश की स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली में आयुष को एकीकृत करने के लिए स्वास्थ्य और आयुष मंत्रालय मिलकर काम करेंगे

जन स्वास्थ्य में आयुष प्रणाली को शामिल करने की प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए आज निर्माण भवन में आयुष मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मंत्रियों, सचिवों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। दोनों कैबिनेट मंत्रियों, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख एल. मंडाविया और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में, दोनों मंत्रालय, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की उम्मीदों के अनुरूप, देश में स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली क्षेत्र में एकीकरण के व्यापक दृष्टिकोण को सुव्यवस्थित और संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। देश की आधुनिक चिकित्सा और पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों के एकीकरण को हासिल करने के लिए एक व्यवस्थित तंत्र स्थापित किया जा रहा है।

बैठक की शुरूआत में मनसुख मंडाविया ने कहा कि कार्रवाई की प्रक्रिया को मिलकर आगे बढ़ाने और सभी कार्यों तथा संकल्पना के स्तरों पर दोनों मंत्रालयों के 360 डिग्री एकीकरण को पूरा करने के लिए एक मासिक संयुक्त समीक्षा तंत्र लागू किया जा रहा है।

इस पहल के महत्व को बताते हुए सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि दोनों मंत्रालय इस तरह ‘हाथ से हाथ मिलाकर’ काम करेंगे कि देश में स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा फायदा हो, जैसा कि प्रधानमंत्री ने विजन पेश किया है। उन्होंने कहा, “इस संबंध में सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों को भी शामिल करने की आवश्यकता होगी।”

आयुष मंत्रालय के विशेष सचिव पी के पाठक ने इन मंत्रालयों के बीच पहले से बने तालमेल और आगे की कार्रवाई की आवश्यकता वाले मुद्दों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार और आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई ने भी अपनी बातें कही और विशिष्ट सुझावों को पेश किया। दोनों मंत्रालयों के सचिवों ने भी बैठक में एकीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी दी। बैठक के दौरान मूल विज्ञान, चिकित्सा शिक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य वितरण तंत्र के स्तर पर एकीकरण की चुनौती पर भी चर्चा की गई।

भविष्‍य में आयुष मंत्रालयों और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के बीच एकीकरण एक नए स्तर और मजबूती को प्राप्त करने के लिए तैयार है। चारों मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एक साथ काम करने की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से विकसित करने के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ, जो परिणाम आधारित और देश की जनता के लिए स्वीकार्य हो।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.