Cricket

भारत-अफगानिस्तान का मैच टाई

India-Afghanistan match tie

एशिया कप में भारत- अफगानिस्तान का मैच हुआ टाई। दोनों टीमों ने बनाए 252 रन। आज बांग्लादेश- पाकिस्तान के बीच मुकाबले के विजेता से होगा भारत का फाइनल में सामना।

भारत और अफगानिस्तान के बीच मंगलवार को खेला गया सुपर-4 का आखिरी मुकाबला टाई हो गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया की पूरी टीम 49.5 ओवर में 252 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पहले ही फाइनल में जगह बना चुके भारत की ओर से सलामी बल्लेबाजों लोकेश राहुल ने 60 और अंबाती रायुडू ने 57 रन की पारी खेली। जबकि दिनेश कार्तिक ने 44 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत ने 50वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रविंद्र जडेजा के रूप में अपना अंतिम विकेट गंवाया ।

इससे पहले सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद की तूफानी शतकीय पारी और निचले क्रम में मोहम्मद नबी  के अर्धशतक के दम पर अफगानिस्तान ने एशिया कप के सुपर-4 के अपने अंतिम मैच में भारत के सामने 253 रनों का लक्ष्य रखा है।  इस मैच में शहजाद और नबी के अलावा अफगानिस्तान का कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और टीम पूरे 50 ओवर खेलने के बाद आठ विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाने में सफल रही। शहजाद ने 124 और नही ने 64 रन की पारी खेली।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मुंबई में SEBI के 38वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाषण दिया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मुंबई में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)… Read More

7 hours ago

DRDO ने उन्नत बख्तरबंद वाहनों (ट्रैक्ड और व्हील्ड) का अनावरण किया

रक्षा विभाग (आरएंडडी) के सचिव और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष डॉ.… Read More

7 hours ago

DPIIT ने स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 के लिए परिचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने स्टार्टअप इंडिया… Read More

7 hours ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में मुख्य… Read More

11 hours ago

अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी नीति आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त

अर्थशास्‍त्री अशोक कुमार लाहिडी को नीति आयोग का उपाध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। वे वर्तमान… Read More

11 hours ago

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन निर्माण संयंत्र ‘आदित्य’ का उद्घाटन किया

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज बेंगलुरु में बीईएमएल के आत्मनिर्भर हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.