Categories: News-Headlines

Manipur Viral Video: सभी चार आरोपियों को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

सभी चार आरोपियों को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। मणिपुर पुलिस ने बताया, थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई थाना अंतर्गत अपहरण और सामूहिक बलात्कार के जघन्य अपराध के तीन और मुख्य आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। इस तरह अब तक कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। राज्य पुलिस अन्य दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। छापेमारी जारी है।

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने मणिपुर सरकार को नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने 4 मई 2023 को मणिपुर के कांगपोकपी जिले के बी फीनोम गांव में भीड़ द्वारा एक आदिवासी परिवार के पांच सदस्यों को पुलिस हिरासत से ले जाने की घटना में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग से सम्बंधित शिकायतों का संज्ञान लिया है। कथित तौर पर, भीड़ दवारा दो महिलाओं को नग्न घुमाया गया, उनमें से एक के साथ बेरहमी से सामूहिक बलात्कार किया गया और परिवार के दो पुरुष सदस्यों, जिन्होंने महिलाओं की रक्षा करने की कोशिश की उनकी हत्या कर दी गयी।

आयोग ने मणिपुर के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में घटनाओं के संबंध में दर्ज एफआईआर की जांच की स्थिति, पीड़ित महिलाओं और अन्य घायल व्यक्तियों की स्वास्थ्य स्थिति के साथ-साथ पीड़ित व्यक्तियों/परिवारों को दिया गया मुआवजा, यदि कोई हो, शामिल होना चाहिए।

आयोग ऐसी बर्बर घटनाओं से नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के मानव अधिकारों की रक्षा के लिए उठाए गए/उठाए जाने वाले प्रस्तावित कदमों के बारे में भी जानना चाहेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.