Entertainment

गाइडलाइन्स के साथ महाराष्ट्र सरकार ने दी फिल्मों-टीवी शोज की शूटिंग की इजाजत

मुंबई। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में बॉलीवुड भी पूरी तरह बंद रहा। अब कुछ गाइडलाइन्स के साथ लॉकडाउन में ढील दी जा रही है। इसी के साथ फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग दोबारा शुरू हो जाएगी। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पर मार्च के महीने से लगे ताले को खोलने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने शूटिंग सम्बंधित गाइडलाइन्स जारी की हैं।

फिल्म और टीवी सीरियलों के सेट्स लगी इन पाबंदियों का पालन सभी को करना होगा। नई गाइडलाइन के अनुसार कोई भी 65 की उम्र से ज्यादा का व्यक्ति, प्रेग्नेंट महिला, एक्टर्स या स्टाफ के पार्टनर्स आदि सेट पर नहीं आ सकते। हर फिल्म सेट पर डॉक्टर्स, नर्स और एम्बुलेंस का होना जरूरी है और किसी के भी कोरोना पॉजिटिव निकलने पर तुरंत इलाज का इंतिज़ाम होना चाहिए।

सेट पर किसी को भी हाथ मिलाकर, किस करके या गले लगाकर हैलो करने की मनाही है। किसी दूसरे का मेकअप इस्तेमाल नहीं करना है। साथ ही गंदे कपड़ों की धुलाई रोज होनी जरूरी है। सेट्स पर इस्तेमाल होने वाले सामान को कम करने के लिए भी कहा गया है।

सेट्स पर हर तरह की सफाई रखी जानी जरूरी है। एक टेंट में 5 लोगों से ज्यादा एक बार में नहीं रह सकते। फिल्मों या सीरियल में बड़े सीक्वेंस जैसे शादी वगैरह की शूटिंग मना है। सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करना है।

हेयर और मेकअप आर्टिस्ट को फेस शील्ड पहनना जरूरी है। वरना हेयर और मेकअप के स्टेशन के बीच 6 फुट का फासला होना चाहिए। डिस्पोजेबल किट का इस्तेमाल मेकअप के समय किया जाए, जिससे इस्तेमाल के बाद उसे फेंका जा सके और अगली बार फ्रेश किट से मेकअप हो।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया: रोमांचक मुकाबले पर टिकी फुटबॉल फैंस की नजर

बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया मैच को लेकर बढ़ा उत्साह बेल्जियम बनाम ट्यूनीशिया मुकाबले को लेकर फुटबॉल… Read More

17 hours ago

करिश्मा कपूर फिर चर्चा में, बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री की लोकप्रियता बरकरार

करिश्मा कपूर को लेकर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर बॉलीवुड की मशहूर… Read More

17 hours ago

Google Pixel 10 को लेकर बढ़ी चर्चा, नए फीचर्स और AI तकनीक पर टिकी नजर

Pixel 10 को लेकर टेक जगत में बढ़ा उत्साह Google Pixel 10 को लेकर टेक्नोलॉजी… Read More

17 hours ago

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्यों बनी चर्चा का विषय? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा हाल के दिनों में ‘कॉकरोच… Read More

18 hours ago

IIT Admission में CBSE छात्रों को बड़ी राहत? मार्क्स नियमों को लेकर बढ़ी चर्चा

IIT Admission और CBSE Marks Relaxation को लेकर छात्रों के बीच बढ़ी उत्सुकता देशभर के… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.