Cricket

IPL-13: आयोजन की संभावना बढ़ी, जानिए सौरव गांगुली ने क्या कहा

कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस संक्रमण) के चलते पूरी दुनिया थम सी गई है। पिछले कुछ महीनों में तमाम स्पोर्ट्स इवेंट्स भी स्थगित हो चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का आगाज 29 मार्च से होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते यह टूर्नामेंट भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा चुका है। लॉकडाउन के चौथे चरण में देश में तमाम छूट मिलीं और अब लॉकडाउन का पांचवां चरण शुरू हो चुका है। लॉकडाउनके पांचवें चरण में अनलॉक 1.0 की घोषणा हुई है और इसके साथ ही इस साल आईपीएल का आयोजन कराने की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

तो जानिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली का इसको लेकर क्या कहना है।

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि अगर आईपीएल इस साल होता भी है, तो वेन्यू को लेकर अभी भी संदेह की स्थिति पर बरकरार है। गांगुली ने कहा कि आईपीएल के 13वें सीजन को लेकर कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी क्योंकि बोर्ड को आधिकारिक तौर पर इस पर चर्चा करनी है। मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘अगर आईपीएल होता भी है, तो हमें यह देखना होगा कि कहां इसको कराया जा सकता है। भारत इस टूर्नामेंट को होस्ट कर सकता है, लेकिन उसके लिए जरूरी है कि एनवॉयरमेंट सुरक्षित हो। अभी तो फिलहाल हम इस स्थिति में नहीं हैं कि कुछ भी बोल सकें। हमें अभी आधिकारिक तौर पर चर्चा करनी होगी आईपीएल के शेड्यूल को लेकर। अभी लोगों की जान बचाना और कोरोना वायरस की चेन को तोड़ना सबसे ज्यादा जरूरी है।’

गांगुली ने इसके अलावा बताया कि वो लॉकडाउन के दौरान किस तरह अपना समय बिता रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने घर पर परिवार के साथ हूं। कोरोना वायरस से लोग जिस तरह से जूझ रहे हैं, उसे देखकर मैं परेशान हूं। मुझे नहीं पता कि मेरे चैरिटी फाउंडेशन से कितने लोगों की मदद हो पाई, लेकिन मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूं। हम सभी इस मुश्किल परिस्थिति में अपनी तरफ से बेहतर करने की कोशिस कर रहे हैं।’

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

39 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.