Categories: News-Headlines

LPG सिलेंडरों पर QR कोड की सुविधा उपलब्‍ध कराई जाएगी: हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर के वितरण को नियंत्रित करने के लिए जल्‍द ही एल पी जी सिलेंडरों पर क्‍यूआर कोड की सुविधा उपलब्‍ध कराई जाएगी। उन्‍होंने कहा कि पुराने सिलेंडरों के साथ-साथ नये बनने वाले सिलेंडरों पर भी क्‍यूआर कोड लगाये जाएंगे।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि क्यूआर कोड के क्रियान्वित होने के बाद सिलेंडरों की चोरी, निगरानी और बेहतर तरीके से वितरण से संबधित कई मुद्दे हल हो जाएंगे।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्‍यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य ने कहा कि यह योजना दिल्‍ली में प्रायोगिक तौर पर शुरू की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि अगले तीन से छह महीनों के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों पर क्यूआर कोड लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा। श्रीकांत माधव वैद्य ने कहा कि उपभोक्‍ता क्यूआर कोड की सहायता से आवश्‍यक जानकारी प्राप्‍त करने में सक्षम होंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

6 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

6 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

7 hours ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

7 hours ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

7 hours ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.