STATE NEWS

आंध्रप्रदेश के पश्चिम मध्‍य तट और ओडिसा के दक्षिणी तट पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना

आंध्रप्रदेश के पश्चिम मध्‍य तट और ओडिसा के दक्षिणी तट पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके कारण तटवर्ती आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में कई स्‍थानों पर मध्‍यम वर्षा हो सकती है। अमरावती मौसम विभाग के निदेशक एस. स्‍टेला ने बताया कि गुंटूर, कृष्‍णा, पश्चिमी गोदावरी, पूर्वी गोदावरी और विशाखापट्टनम जिलों में भारी वर्षा और कुछ स्‍थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

इस बीच, राज्‍य के श्रीकाकुलम, पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी, कृष्‍णा और गुंटूर जिलों में भारी वर्षा हुई जबकि पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी जिलों में लगातार वर्षा हो रही है।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

अप्रैल माह में वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) के कुल संग्रह में 8.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

इस वर्ष अप्रैल माह में वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) के कुल संग्रह में 8.7… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली में आयोजित मिशन प्रमुखों के सम्मेलन में सम्मिलित हुए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली में आयोजित मिशन प्रमुखों के सम्मेलन में सम्मिलित हुए। प्रधानमंत्री… Read More

8 hours ago

ऑनलाइन गेमिंग संवर्द्धन और विनियमन नियम, 2026 आज से लागू

ऑनलाइन गेमिंग संवर्द्धन और विनियमन नियम, 2026 आज से लागू हो गए हैं। यह देश… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.