World

फिलीपींस में भूस्‍खलन, 21 लोगों की मृत्‍यु

Philippines landslide, 21 deaths

फिलीपींस में मध्‍य सेबू प्रांत में व्‍यापक भूस्‍खलन की घटना में कई मकान ध्‍वस्‍त हो गए, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मृत्‍यु हो गयी।

भूस्‍खलन से दो गांव में लगभग तीस मकान जमींदोज हो गए। मलबे से सात घायलों को बचाया गया है। कम से कम 64 व्‍यक्ति अब भी लापता हैं। भूस्‍खलन की यह घटना फिलीपींस के कई उत्‍तरी प्रांत में मांगखूट तूफान से हुई मौत और भयानक तबाही के बीच हुई है जहां लोग अभी भी इससे उबर नहीं पाए हैं। इस कृषि क्षेत्र में शनिवार को आई प्राकृतिक आपदा से कम से कम 88 लोगों की मौत हो गयी और साठ से अधिक लापता हैं। उत्‍तर में सोने की खदान वाले शहर इटोगोन में भूस्‍खलन के बाद वहां व्‍यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है जिसमें दर्जनों लोगों की मृत्‍यु की आशंका है।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की याचिका में दखल देने से इनकार

सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति… Read More

17 minutes ago

सरकार ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना देने के लिए सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम शुरू किया

सरकार ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना देने… Read More

17 minutes ago

मौसम विभाग का अगले दो दिन पूर्वोत्तर और देश के प्रायद्वीपीय हिस्सों में तेज वर्षा का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर,… Read More

17 minutes ago

आगामी मानसून से पहले बाढ़ के पूर्वानुमान मॉडल पर भारत और नेपाल के बीच काठमांडू में बैठक

आगामी मानसून से पहले बाढ़ के पूर्वानुमान मॉडल पर भारत और नेपाल के बीच काठमांडू… Read More

17 minutes ago

भारत ने अपने कच्चे तेल की निर्भरता को 27 देशों से बढ़ाकर 41 देशों तक किया: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट… Read More

7 hours ago

भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय व्यापारिक संबंध 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार हुआ

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि चार साल पहले लागू… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.